चुनावों को कांग्रेस प्रभारी लेंगे संगठनात्मक बैठक

चुनावों को कांग्रेस प्रभारी लेंगे संगठनात्मक बैठक

जालोर. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों की तैयारियों तथा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर जिले में संगठन जिला प्रभारी सुमन यादव एवं सह प्रभारी दिलीप चौधरी विधानसभा स्तर पर बैठक लेंगे। इन बैठकों में चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर व्यापक चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन

जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि 01 अगस्त से 03 अगस्त तक जालौर जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का प्रभारी एवं सह प्रभारी दौरा कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठकें लेंगे 01 अगस्त (शनिवार) को दोपहर 2:00 बजे भीनमाल तथा दोपहर 4:00 बजे रानीवाड़ा में बैठक आयोजित होगी। इसी प्रकार 02 अगस्त (रविवार) को सुबह 11:00 बजे आहोर एवं दोपहर 2:00 बजे सायला में बैठक होगी। वहीं 03 अगस्त (सोमवार) को सुबह 11:00 बजे सांचौर में बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठकों में पूर्व मत्री सुखराम विश्नोई, भीनमाल विधायक डॉ समरजीत सिंह राठौड, रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी, जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल, सरोज चौधरी, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कांग्रेसजन, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, अग्रिम संगठन, प्रकोष्ठ एवं विभागों के पदाधिकारी सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।