सांचौर में एन.एच.–68 पर निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड में अनियमितता को लेकर देवजी पटेल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Sep 30, 2025 • 5:18 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
सांचौर में एन.एच.–68 पर निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड में अनियमितता को लेकर देवजी पटेल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र
“सांचौर में एन.एच.–68 पर निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड में अनियमितता को लेकर देवजी पटेल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र”
Favicon
Read more on ddthindi.com
30 Sep 2025
https://www.ddthindi.com/devji-patel-letters-nitin-gadkari-nh68-sanchor-elevated-road-irregularities
Copied
सांचौर में एन.एच.–68 पर निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड में अनियमितता को लेकर देवजी पटेल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र

जालोर. पूर्व सांसद देवजी पटेल ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजमार्ग–68 पर सांचौर शहर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड में अनियमितता एवं अव्यवस्था के संबंध में गंभीर चिंता जताई है।

विज्ञापन

देवजी पटेल ने पत्र में बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-68 पर सांचौर में निर्माणाधीन एलिवेटेड सहित फोर लेन सड़क कार्य बिना वैकल्पिक डामर सड़क बनाए चल रहा है, जिसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। दोपहिया वाहन चालक घायल हो रहे हैं, बड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं तथा लंबे ट्रैफिक जाम से आमजन सहित व्यापारी अत्यधिक परेशानी झेल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वैकल्पिक मार्ग पर गिट्टी-कंक्रीट डालने से स्थिति और कठिन हो गई है। पानी छिड़कने पर वाहन फिसल रहे हैं और पानी नहीं छिड़कने पर धूल के गुबार से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति न केवल जनजीवन बल्कि स्वास्थ्य और सुरक्षा दोनों दृष्टि से चिंताजनक है।

bolt Latest News

flash_on
सभापति की सीट सामान्य होने से पार्षद पद के लिए दोनों दलों से टिकट मांगने की जोर आजमाइश 
NEW
flash_on
आहोर में जल जीवन मिशन के कार्यों में देरी का मुद्दा सदन में गूंजा, विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने नियम 295 के तहत रखा विशेष उल्लेख प्रस्ताव
flash_on
राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
flash_on
जालोर में आरएलपी का संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन, थानसिंह डोली ने संभाली चुनावी कमान
flash_on
सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक गुरु प्रसाद का निलंबन तत्काल वापस हो : शैक्षिक महासंघ
flash_on
जालोर में 2 लाख 51 हजार 300 वंचित पात्रों को मिली खाद्य सुरक्षा- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

विज्ञापन

पटेल ने कहा कि बारिश के कारण नेशनल हाईवे-68 पर भी जगह-जगह गहरे गड्ढों और टूट-फूट के कारण इस मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। आज ही एक महिला पुलिसकर्मी की दुर्घटना में मृत्यु हो गई, जो अत्यंत दुखद और पीड़ादायक घटना है।

विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री सदैव देश के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा एवं सड़क विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते रहे हैं। इसी क्रम में निर्माणाधीन एलिवेटेड के दोनों ओर शीघ्र डामर सड़क का निर्माण कर सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराया जाए एवं एलिवेटेड सहित सड़क निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं मानकानुसार आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के साथ संपन्न करवाया जाए तथा नेशनल हाईवे-68 की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण का कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और सड़क हादसों पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने अनुरोध करते हुए बताया कि इस विषय को गंभीरता से लेकर शीघ्र कार्यवाही करवाकर सांचौर सहित समूचे क्षेत्र की जनता को राहत प्रदान करवाई जाए।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter