नगरीय क्षेत्रों में सड़क मरम्मत व पेचवर्क के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Mar 20, 2026 • 7:14 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
नगरीय क्षेत्रों में सड़क मरम्मत व पेचवर्क के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान
“नगरीय क्षेत्रों में सड़क मरम्मत व पेचवर्क के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान”
Favicon
Read more on ddthindi.com
20 Mar 2026
https://www.ddthindi.com/jalore-urban-road-repair-patchwork-special-drive-pwd
Copied
नगरीय क्षेत्रों में सड़क मरम्मत व पेचवर्क के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान

जालोर . सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता व जिला कलक्टर डाॅ. प्रदीप के. गावंडे के निर्देशानुसार सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा शुक्रवार को जालोर जिले के शहरी क्षेत्र जालोर, भीनमाल व सांचैर में विशेष गहन अभियान चलाकर सड़क मरम्मत तथा पेच वर्क कार्य प्रारंभ किया गया। 

विज्ञापन

सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता रमेश सिंघाड़िया ने बताया कि विशेष गहन अभियान के दौरान जिले में शहरी क्षेत्र जालोर, भीनमाल व सांचैर सार्वजनिक निर्माण विभाग की शहरी सड़कों पर जहाँ सड़क कटिंग की गई है वहाँ उन सड़कों को उनके मूलरूप में लाने व वाहन चलाने योग्य बनाया जा रहा है। नगरीय निकायों में अभियान के दौरान बाईपास रोड जालोऱ, जालोर-बागरा रोड़, क्षेमंकरी माता मंदिर रोड़ सहित विभिन्न सड़कों की मरम्मत व पेचवर्क कार्य किया गया जो निरन्तर चालू रहेगा। जिससे आम जन की राह सुगम होगी तथा पेचवर्क से सड़कों का भी सुदृढ़ीकरण होगा।

विज्ञापन

अभियान के दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता रमेश सिंघाड़िया, संबंधित उपखण्ड अधिकारियों व विभागीय अधिकारियों द्वारा सड़क मरम्मत व पेचवर्क कार्य का निरीक्षण किया गया।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter