राजस्थान में 5G सेवा शुरु, सीएम गहलोत ने तीन शहरों में लॉन्च की जियो की सर्विस, 23 दिसंबर तक पूरे देश में शुरु होगी सेवा

राजस्थान में 5G का इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार से जयपुर से तीन शहरों में रिलायंस जियो की सर्विस को लॉन्च किया। भामाशाह टेक्नो हब में गहलोत ने बटन दबाकर हाईस्पीड इंटरनेट सेवा की शुरुआत की। कंपनी शनिवार से राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और उदयपुर में इस सर्विस को स्टार्ट कर रही है।

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jan 7, 2023 • 8:28 PM  0
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
राजस्थान में 5G सेवा शुरु, सीएम गहलोत ने तीन शहरों में लॉन्च की जियो की सर्विस, 23 दिसंबर तक पूरे देश में शुरु होगी सेवा
“राजस्थान में 5G सेवा शुरु, सीएम गहलोत ने तीन शहरों में लॉन्च की जियो की सर्विस, 23 दिसंबर तक पूरे देश में शुरु होगी सेवा”
Favicon
Read more on ddthindi.com
7 Jan 2023
https://www.ddthindi.com/localrajasthanjaipurnews1000-mbps-speed-will-be-available-cm-will-launch
Copied
राजस्थान में 5G सेवा शुरु, सीएम गहलोत ने तीन शहरों में लॉन्च की जियो की सर्विस, 23 दिसंबर तक पूरे देश में शुरु होगी सेवा

डेस्क न्यूज़- राजस्थान में 5G का इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार से जयपुर से तीन शहरों में रिलायंस जियो की सर्विस को लॉन्च किया। भामाशाह टेक्नो हब में गहलोत ने बटन दबाकर हाईस्पीड इंटरनेट सेवा की शुरुआत की। कंपनी आज से राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और उदयपुर में इस सर्विस को स्टार्ट कर रही है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में सबसे ज्यादा डेटा यूज हो रहा है, इसके अपने मायने हैं। अब आपको चाहिए कि एक टारगेट सेटकर गांव-गांव तक 5जी सर्विस पहुंचाई जाए। गहलोत ने कहा कि गहलोत बोले- इंटरनेट अफीम हो गया है। 5 लोग जब साथ बैठते हैं तो वो खुद से बात नहीं करते। केवल इंटरनेट पर खोये रहते हैं। फोन में डूबे रहते हैं। 

23 दिसंबर तक हर जगह शुरु होगी सेवा - उमेश भंडारी

लॉन्चिंग कार्यक्रम में रिलायंस के राजस्थान हेड उमेश भंडारी ने कहा- भारत में हर जगह दिसंबर 2023 तक 5जी सर्विस शुरू कर देंगे। जियो राजस्थान में 18 हजार टावर लगा चुका है। उन्होंने कहा कि इस महीने के लास्ट तक कोटा में भी 5जी सर्विस शुरू की जाएगी। इसके बाद फरवरी में बीकानेर और अजमेर में भी यूजर्स को 5G सर्विस का फायदा मिलेगा।  इसमें फास्ट स्पीड से इंटरनेट मिलेगा, जिससे यूजर्स 4जीबी तक की मूवी या फाइल को महज 5 सेकेंड में डाउनलोड कर सकेंगे। कंपनी का दावा है कि इन शहरों में आज से मोबाइल यूजर्स को इंटरनेट की 1000 MBPS की स्पीड मिलेगी। हालांकि, इस सर्विस को ऑफिशियल तौर पर कंपनी पिछले दिनों राजसमंद के नाथद्वारा से शुरू कर चुकी है।

जियो ने टेलीफोन सेक्टर में लाई क्रांति - गहलोत

गहलोत ने कहा कि- जियो ने टेलीफोन सेक्टर में क्रांति ला दी है। हमने ही सबसे पहले जियो को फाइबर ऑप्टिकल लाइन बिछाने के लिए आउट ऑफ टर्म जाकर अनुमति दी थी। उन्होंने कहा कि लोग राजीव गांधी जी के समय बोलते थे कि इंटरनेट और कम्प्यूटर क्रांति से लोग बेरोजगार हो जाएंगे, लेकिन आज क्या इसका फायदा मिल रहा है ये आप सब देख रहे हैं।

5जी आने के बाद क्या फायदा होगा?

कंपनी का दावा है कि 5जी शुरू करने के बाद लेटेंसी की शिकायत बिल्कुल कम या कहें न के बराबर हो जाएगी। टेली कम्युनिकेशन की भाषा में लेटेंसी वो समय है जो डाटा (सूचना) को एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक पहुंचाने में समय लगता है। आम आदमी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और डाटा कॉलिंग के समय लेटेंसी या कहें होने वाले देरी से परेशान रहता है। दूर बैठे व्यक्ति से वीडियो कॉलिंग या इंटरनेट कॉलिंग में डेटा स्पीड कम आने के कारण आवाज या वीडियो थोड़ा देरी से सामने वाले तक पहुंचते हैं, लेकिन कंपनी का दावा है कि 5जी के शुरू होने के बाद लेटेंसी की समस्या बहुत कम हो जाएगी। सामान्य शब्दों में कहें तो लेटेंसी का टाइम पीरियड 1 सेकेंड से भी कम का रह जाएगा।

कैसे मिलेगा लाभ?

जानकारों के मुताबिक इस योजना का लाभ लेने के लिए जियो के उपभोक्ताओं को अपनी सिम और फोन को 5जी वर्जन में अपग्रेड करना है। जियो के एप के जरिए उपभोक्ता अपनी सिम को 5जी में अपडेट कर सकेंगे। इससे उनको नई सिम भी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बशर्ते उनका सेल फोन 5जी सपोर्ट वाला होना जरूरी है। वर्तमान में अधिकांश कंपनी अपने फोन में 4जी के साथ 5जी टेक्नोलॉजी को सपोर्ट सिस्टम दे रही है।

एयरटेल ने भी किया था ट्रायल

टेलीकॉम सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों एयरटेल कंपनी ने भी जयपुर के कुछ एरिया में अपनी 5जी सर्विस का ट्रायल किया था। सिविल लाइन्स, सी-स्कीम में चुनिंदा एरिया में 5जी की सर्विस को चैक किया गया था, जहां उन्हें 1 हजार MBPS से ज्यादा की स्पीड दर्ज की थी। संभावना है कि एयरटेल भी इस महीने के अंत या अगले महीने से राजस्थान के कुछ शहरों में अपनी 5जी सर्विस शुरू कर सकता है।

न्यज़ सोर्स - दैनिक भास्कर

यह भी पढ़े- राजस्थान में एसीबी ने भ्रष्टाचारियों का चेहरा और नाम छिपाने वाला आदेश लिया वापस, सरकार के ही मंत्रियों ने किया था विरोध

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter