राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की बैठक में स्वयंसिद्धा एवं वित्तीय स्वावलंबन का किया आह्वान
जालोर. पश्चिम राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की तृतीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन जालोर में होटल विजय पैराडाइज में हुआ। पूरे पश्चिमी राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 85 महिलाओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महेश की पूजा अर्चना से हुई। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्षा मनीषा मूंदड़ा ने अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकल्पों जैसे कि साइबर सिक्योरिटी कार्यशाला, वित्तीय स्वास्थ्य प्रबंधन एवं वृक्षारोपण इत्यादि की महत्वपूर्ण जानकारी दी एवं सभी महिलाओं को इससे जुड़ने का आह्वान किया। प्रादेशिक कोषाध्यक्ष सपना बजाज ने सचिविय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।