जालोर जिले के डेढ़ लाख से अधिक विद्यार्थियों तक पहुँची "नवोसा कलम" – शिक्षा को नई दिशा देने की पहल

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Aug 18, 2025 • 7:04 PM  0
शिक्षा
NEWS CARD
Logo
जालोर जिले के डेढ़ लाख से अधिक विद्यार्थियों तक पहुँची "नवोसा कलम" – शिक्षा को नई दिशा देने की पहल
“जालोर जिले के डेढ़ लाख से अधिक विद्यार्थियों तक पहुँची "नवोसा कलम" – शिक्षा को नई दिशा देने की पहल”
Favicon
Read more on ddthindi.com
18 Aug 2025
https://www.ddthindi.com/novosa-distributes-pens-notebooks-to-1-5-lakh-students-in-jalore
Copied
जालोर जिले के डेढ़ लाख से अधिक विद्यार्थियों तक पहुँची "नवोसा कलम" – शिक्षा को नई दिशा देने की पहल

जालोर. 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन मौके जवाहर नवोदय विद्यालय, जालोर के पूर्व विद्यार्थियों के संगठन नवोसा द्वारा जालोर ज़िले के 250 गांवों की 600 से अधिक स्कूलों के डेढ़ लाख से अधिक विद्यार्थियों को नवोसा कलम (पेन और नोटबुक) प्रदान की गई। शिक्षा की मशाल को आगे बढ़ाते हुए अपने मिशन को आगे गति देते हुए नवोसा कलम वितरण के बहाने जालोर जिले के दूरस्थ गांवों में शिक्षा के महत्व को आम जनता के मध्य लेकर जाने का महत्वाकांक्षी कार्य किया।

नवोसा की यह पहल कई मायनों में महत्वपूर्ण रही है जो आमजन में यह साबित किया है कि नवोदय के विद्यार्थी केवल अपनी सफलता तक सीमित नहीं रहते हैं, बल्कि समाज के उत्थान में भी अपना योगदान देते हैं ,,यह संदेश न सिर्फ विद्यार्थियों, बल्कि अभिभावकों और पूरे जालोर के लिए प्रेरणा है कि शिक्षा ही वह कुंजी है जो प्रगति के सभी द्वार खोलती है।

आजादी के 78 सालों बाद भी आज जालोर शिक्षा में पिछड़ा माना जाता है, यह विडंबना है कि हमारे बच्चों की प्रतिभाशाली होते हुए भी ऐसा क्यों ! आज हमारे इन प्रतिभाशाली बच्चों को सही अवसर और निरंतर प्रोत्साहन की आवश्यकता है। नवोसा कलम कार्यक्रम इस दिशा में एक प्रेरक आगाज़ है। इस हेतु नवोसा टीम ब्लॉक/ पंचायत/ विद्यालय और समस्त जिला स्तर पर सहयोग एवं योगदान करने वाले सभी सारथियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करती है ।

bolt Latest News

flash_on
अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने आहोर कॉलेज में संस्कृत दिवस पर व्याख्यान, छात्रवृत्ति योजना की दी जानकारी
NEW
flash_on
वायुसेना चयन केंद्र की टीम द्वारा करियर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, वायुसेना में भर्ती प्रक्रिया की जानकारी दी
flash_on
आहोर कॉलेज में नशे से दूर रहने का दिया संदेश, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की सामूहिक शपथ
flash_on
पीपलेश्वर उच्च माध्यमिक विद्यालय लेटा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
flash_on
शिक्षण संस्थानों में किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
flash_on
जालोर ब्लॉक के संस्था प्रधानों को दिया एफएलएन और रीडिंग कैंपेन का प्रशिक्षण

विज्ञापन

आज सभी ने नवोसा के साथ मिलकर एक साथ मिलकर शिक्षा को हथियार बनाकर अज्ञानता, गरीबी, पिछड़ेपन से जीतने का संकल्प लिया। हर विद्यार्थी तक उत्कृष्ट शिक्षा के अवसर पहुंचे और हमारी ग्रामीण प्रतिभा समुचित सुविधाओं के साथ भविष्य संवारे यह महत्वपूर्ण है। 

विज्ञापन

आमजन में स्वतंत्रता दिवस के मौके इस आयोजन को लेकर कौतूहल देखने को मिला। कॉपी पर मुद्रित नवोदय द्वार के फोटो को लेकर एक बच्चे के सवाल पर नवोसा कलम संयोजक सुर राजपुरोहित बताते हैं कि यह जवाहर नवोदय विद्यालय जसवंतपुरा जालोर का प्रवेश द्वार है। जहां हमारे जैसे अनेकों विद्यार्थियों ने अपना भविष्य संवारा है। हमारे लिए हमारी सफलता का प्रवेश द्वार है। अब आपके सपनों को साकार करने का खास मौका है।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter