पाकिस्तान में आटे के लिए हाहाकार, 140-160 रुपये प्रति किलो तक पहुंची कीमत, 25% हुई महंगाई दर
पाकिस्तान में आटे की कमी के चलते हाहाकार मचा हुआ है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कई लोग स्कूटर और बाइक से आटे की बोरियां ले जा रहे एक ट्रक का पीछा करते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही लोग ट्रक के पास पहुंचते हैं, वो नोटों की गड्डी दिखाकर आटे की बोरी मांगने लगते हैं।
डेस्क न्यूज़- पाकिस्तान में आटे की कमी के चलते हाहाकार मचा हुआ है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कई लोग स्कूटर और बाइक से आटे की बोरियां ले जा रहे एक ट्रक का पीछा करते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही लोग ट्रक के पास पहुंचते हैं, वो नोटों की गड्डी दिखाकर आटे की बोरी मांगने लगते हैं।
जम्मू-कश्मीर की नेशनल इक्वालिटी पार्टी JKGBL के चेयरमैन प्रोफेसर सज्जाद राजा ने ये वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा- ये कोई मोटरसाइकिल रैली नहीं है। पाकिस्तान में लोग सिर्फ एक बोरी आटा खरीदने की उम्मीद में आटा ले जा रहे एक ट्रक का पीछा कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के लोगों को अपनी आंखें खोल लेनी चाहिए। हम लकी हैं कि हम पाकिस्तानी नहीं हैं। पाकिस्तान में क्या हमारा कोई भविष्य है?
