जेसीसी क्लब के समर क्रिकेट टूर्नामेंट में सन स्टार क्रिकेट क्लब विजयी
जालोर. जालोर शहर के प्रसिद्ध जेसीसी क्रिकेट क्लब द्वारा स्व. आमसिंह भायल की स्मृति में मई-जून माह में समर क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया गया। जेसीसी क्रिकेट क्लब के संस्थापक सदस्य एल.आर. सुंदेशा ने बताया कि जालोर शहर स्थित कॉलेज ग्राउंड पर बुधवार को आयोजित हुए समर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टीम सन स्टार क्रिकेट क्लब ने जय श्री राम क्रिकेट क्लब को 24 रनों से पराजित किया।
फाइनल मुकाबले में टीम सन स्टार ने राजेश की कप्तानी में निर्धारित 15 ओवर में कुल 145 रन बनाए, जिसके जवाब में जय श्री राम क्रिकेट क्लब केवल 121 रन ही बना सकी। उन्होंने बताया कि दोनों टीमों की तरफ़ से फाइनल मैच में कुलदीप चौधरी, सुनील कपूरिया, दिनेश कृपलानी, मुकेश परिहार, जगमाल सिंह, भूपेंद्र मकवाना, सुरेंद्र सिंह उण, सुरेश बिश्नोई, प्रशांत चौधरी, रोहित सिंह, संजु अहमदाबाद, शैलेश लोधी, सोमेश, नरपत, सौरव, दिलीप ने बेहतरीन खेल दिखाया।