केंद्रीय विद्यालय जालोर व मालनाथ की ढाणी में विद्यार्थियों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jan 8, 2026 • 7:07 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
केंद्रीय विद्यालय जालोर व मालनाथ की ढाणी में विद्यार्थियों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी
“केंद्रीय विद्यालय जालोर व मालनाथ की ढाणी में विद्यार्थियों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी”
Favicon
Read more on ddthindi.com
8 Jan 2026
https://www.ddthindi.com/traffic-awareness-program-at-kendriya-vidyalaya-jalore-and-malnath-ki-dhani
Copied
केंद्रीय विद्यालय जालोर व मालनाथ की ढाणी में विद्यार्थियों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी

जालोर. सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को केंद्रीय विद्यालय जालोर एवं मालनाथ की ढाणी में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस विभाग के जवानों ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों को यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी।

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान हेड कांस्टेबल शैतानसिंह भाटी ने सड़क सुरक्षा नियमों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यातायात नियमों का पालन न केवल कानूनी बाध्यता है, बल्कि यह हमारे जीवन की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। पुलिस कर्मियों ने विद्यार्थियों को हेलमेट व सीट बेल्ट की अनिवार्यता, तेज गति से वाहन न चलाने, गलत साइड वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का उपयोग न करने, नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने तथा पैदल चलने वालों के अधिकारों के बारे में सरल भाषा में समझाया।

bolt Latest News

flash_on
जिला परिषद सदस्यों के लिए तीसरे दिन 44 नामांकन हुए प्रस्तुत
NEW
flash_on
प्रथम प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्ध होगी कार्यवाही- उप जिला निर्वाचन अधिकारी
flash_on
सुंधा माता प्रवेश द्वार प्रांगण में वित्तीय साक्षरता मेले का हुआ आयोजन, सरकारी योजनाओं और बीमा के प्रति किया जागरूक
flash_on
ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे कार्यक्रम के तहत न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताए कानूनी अधिकार
flash_on
पांच दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण प्रारंभ, टिकाऊ एवं कम लागत वाली कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए किसानों को करेंगे प्रेरित
flash_on
जालोर जिले के आहोर, भीनमाल एवं सांचौर नगर निकायों में होगा डोर-टू-डोर सर्वे एवं भौतिक सत्यापन

विज्ञापन

हेड कांस्टेबल ऊमाराम तथा कांस्टेबल लक्ष्मण ने इस अवसर पर बच्चों को यह भी बताया गया कि छोटी-सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए सड़क पर चलते समय सतर्कता और नियमों का पालन बेहद जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने यातायात से जुड़े सवाल पूछे, जिनका पुलिस कर्मियों ने विस्तार से उत्तर देकर उन्हें जागरूक किया। विद्यालय प्रशासन एवं स्थानीय ग्रामीणों ने इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में बचपन से ही अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम के अंत में पुलिस विभाग द्वारा सभी से सड़क सुरक्षा नियमों का स्वयं पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गई।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter