इतनी भीषण गर्मी में अस्पताल में पानी नहीं आ रहा, कूलर सूखे, मरीज परेशान

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 23, 2026 • 5:58 PM  0
स्वास्थ्य
NEWS CARD
Logo
इतनी भीषण गर्मी में अस्पताल में पानी नहीं आ रहा, कूलर सूखे, मरीज परेशान
“इतनी भीषण गर्मी में अस्पताल में पानी नहीं आ रहा, कूलर सूखे, मरीज परेशान”
Favicon
Read more on ddthindi.com
23 May 2026
https://www.ddthindi.com/water-crisis-and-dry-coolers-at-jalore-hospital-patients-face-hardship-amid-severe-heat
Copied
इतनी भीषण गर्मी में अस्पताल में पानी नहीं आ रहा, कूलर सूखे, मरीज परेशान

जालोर. रेफरल अस्पताल के नाम से जाना जाने वाला जालोर जिला मुख्यालय के अस्पताल की स्थिति ऐसी है कि यहाँ आने वाला मरीज यहाँ की व्यवस्था देख ठीक होने की बजाय और बीमार हो जाने की स्थिति में आ जाता है। हालात यह है कि इतनी भीषण गर्मी में भर्ती मरीज के लिए कूलर तो लगा हुआ है लेकिन उसमें पानी नहीं है ऐसे में वो गर्म हवा देता है जो असहनीय होती है।

विज्ञापन

वहीं अस्पताल में पानी की सप्लाई ठप हो जाने पर बाथरूम में भी पानी की सप्लाई नहीं हो पाती है ऐसे में मरीज और उसके साथ आने वाले परिजन इसका उपयोग कैसे करें यह सोचने वाली है। जानकारी में सामने आया है कि जहाँ से पानी की सप्लाई अस्पताल को होती है वहा लाइन खराब बताई जा रही है और ऐसे में पानी सप्लाई नहीं हुआ तो अस्पताल में पानी की कमी आई और पानी की टंकी में सप्लाई नहीं होने से बाथरूम में भी पानी नहीं आ रहा है ऐसे में मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। 

इतनी भीषण गर्मी और मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़

एक तरफ जहां गर्मी का पारा 43 डिग्री को पार कर जा रहा है ऐसे में घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है लोग ऐसी और कूलर से बाहर नहीं आ रहे हैं ऐसे में अस्पताल में मरीज इतनी गर्मी कैसे सहन कर पाएगा? जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी समय पर नहीं निभा पाने से यह हालात होते हैं। 

जालोर से लंबे समय से विधायक और मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग इन दिनों शहर में ही है और कई सामाजिक समारोह से लेकर सरकारी कार्यो एवं उद्घाटन में व्यस्त रहते हैं। अगर थोड़ा समय निकाल कर अस्पताल का दौरा भी कर लेते तो कई समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं। वहीं जिला कलेक्टर तो जिला अस्पताल के सामने रहते हैं, लेकिन उनको तो मानो मरीजों की समस्या से कोई वास्ता ही नहीं हो, अस्पताल जैसी जगह पर जहाँ बड़ी संख्या में मरीज भर्ती रहते हैं और पानी की सप्लाई पूरे दिन से नहीं है ऐसे में इतनी भीषण गर्मी को मरीज कैसे सहन कर पाता होगा और कैसे बाथरूम काबउपयोग कर पाएगा? यह सोचने वाली बात है। 

प्लास्टर टूट रहा, बाथरूम में गंदगी

सफाई व्यवस्था का भी हाल यह है कि बाथरूम गंदे पड़े हैं, अंदर जाने लायक नहीं है। छत का एक जगह से प्लास्टर टूट गया है अगर कोई मरीज या उनके साथ आने वाले लोगों पर प्लास्टर गिर जाए तो चोट लगने की आशंका हर पल रहती है। ऐसे में अगर समय रहते जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर पाएंगे तो हालात सुधर सकते हैं। 

इनका कहना है...

पानी सप्लाई के लिए मैने पीएचईडी से बात की है, पानी सप्लाई के लिए कहा है। पानी ऊपर चढ़ाने का कनेक्शन नहीं है तो मै आज रात में करवा रहा हूँ ताकि भविष्य में पानी नहीं आने पर समस्या नहीं रहे। दूसरी अल्टरनेटिव व्यवस्था के लिए भी कहा है।

  • डॉ वेद प्रकाश मीणा, पीएमओ, सामान्य अस्पताल, जालोर

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter