प्राधिकरण के हस्तक्षेप से पीड़िता को ससुराल से पहुंचाया पीहर

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 19, 2026 • 7:30 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
प्राधिकरण के हस्तक्षेप से पीड़िता को ससुराल से पहुंचाया पीहर
“प्राधिकरण के हस्तक्षेप से पीड़िता को ससुराल से पहुंचाया पीहर”
Favicon
Read more on ddthindi.com
19 May 2026
https://www.ddthindi.com/dlsa-intervention-woman-sent-back-to-paternal-home-from-in-laws-protection-jalore
Copied
प्राधिकरण के हस्तक्षेप से पीड़िता को ससुराल से पहुंचाया पीहर
  • ससुराल में किया जा रहा था मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित

जालोर. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अहसान अहसान के हस्तक्षेप से मंगलवार को एक पीडिता को उसके ससुराल से पीहर भिजवाया गया। पीडिता की मांग पर पुलिस सुरक्षा के बीच प्राधिकरण के सरकारी वाहन के माध्यम से बागोड़ा थाना पहुंचाया गया जहां से थाने की मदद से पीहर भेजा गया। जानकारी के अनुसार बागोडा थाना क्षेत्र के मोरसीम गांव की एक पीडिता ने सखी सन स्टाप सेंटर में उसके पति व अन्य द्वारा प्रताडित करने का आरोप लगाते हुए अपनी पीड़ा बताई कार्यवाही की मांग की थी। वन स्टॉप सेंटर की ओर से पीडिता की शिकायत पर काउंसलिंग के लिए टीम उसके ससुराल गई और काउंसलिंग की गई लेकिन ससुराल में पीड़िता ने खुलकर वार्तालाप नहीं की। जिस पर सखी सेंटर के निवेदन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर थाने को निर्देश देकर थाने के माध्यम से पीडिता को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। मंगलवार को महिला पुलिस के माध्यम से पीडिता प्राधिकरण में पहुंची।

विज्ञापन

प्राधिकरण कार्यालय में सचिव अहसान अहमद ने पीडिता से वार्ता कर उसकी परिवेदना सुनी। इस दौरान पीडिता ने बताया कि उसके पति सहित अन्य ससुराल वालों की ओर से मानसिक व शारीरिक रूप से यातना दी जा रही है। पीडिता ने अपने ससुराल नहीं जाने एवं पीहर भेजने की बात कही। लीगलएड डिफेंस काउंसिंल को निर्देश देकर काउंसलिंग करवाई गई। पीडिता ने पुलिस सुरक्षा में अपने पीहर माता के घर जाने की इच्छा जताई तथा सुरक्षा में उसके पीहर छोड़ने की बात कही। जिस पर प्राधिकरण के सचिव ने पीडिता को प्राधिकरण के सरकारी वाहन में पुलिस सुरक्षा के साथ बागोड़ा थाने में पहुंचाया गया जहां से पुलिस के साथ उसको उसको पीहर भेजा गया। कुछ दिन बाद प्राधिकरण मंे और काउंसलिंग की जाएगी।

bolt Latest News

flash_on
रोटरी क्लब ने तीखी में तीन स्कूलों के विद्यार्थियों का किया सम्मान
NEW
flash_on
पीएमजीएसवाई के तहत जालोर जिले की 284 किलोमीटर की 117 सड़कों के निर्माण के लिए 171 करोड़ रुपए स्वीकृत
flash_on
जालोर जिला न्यायाधीश ने किया खुला बंदी शिविर का निरीक्षण, बंदियों से वार्तालाप की, उपाधीक्षक को दिए आवश्यक निर्देश
flash_on
चार साल में 40 फीसदी काम हो पाया जालोर टाउनहॉल का, सभापति ने निरीक्षण कर गुणवत्ता पर खड़े किए सवाल, जारी करेंगे नोटिस
flash_on
सुंधा माता पहाड़ी पर स्थित रोप-वे में यात्रियों के फंसने की सूचना पर प्रशासन ने की सफल मॉक ड्रिल
flash_on
पानी मूलभूत आवश्यकता है, सुचारू एवं नियमित पेयजल सप्लाई सुनिश्चित की जाए-मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Popular Posts

1
जालोर : जिला परिषद के 43 वार्डों और 14 पंचायत समितियों की हुई लॉटरी, जानिए, कौनसी सीट हुई आरक्षित
2
जालोर में बहुमत से सात कदम दूर भाजपा ने सभापति पद के लिए जयसिंह को दिया मौका, कांग्रेस में आपसी कलह आई सामने, बंशीलाल बने उम्मीदवार
3
जालोर नगरपरिषद चुनाव : भाजपा ने पूर्व सभापति व उप सभापति के टिकट काटे, कांग्रेस ने पिछली बार हारे हुए 8 प्रत्याशियों को फिर से मौका दिया, 
4
मोदी लहर में पिटी कांग्रेस को बारह साल बाद जालोर जिला मुख्यालय पर किसी इकाई में मिला पद, यही एकता आगामी चुनाव में बन सकती है जड़ी बूटी
5
राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में 'शून्य' साबित हो रही सवाई माधोपुर की टीमें, छात्र-छात्राओं की दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter