कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा, अधिकारी बोले-मिट्टी के नमूने संग्रहित करने का उचित समय

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 7, 2025 • 7:38 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा, अधिकारी बोले-मिट्टी के नमूने संग्रहित करने का उचित समय
“कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा, अधिकारी बोले-मिट्टी के नमूने संग्रहित करने का उचित समय”
Favicon
Read more on ddthindi.com
7 May 2025
https://www.ddthindi.com/agriculture-schemes-review-soil-sampling-jalore-2025
Copied
कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा, अधिकारी बोले-मिट्टी के नमूने संग्रहित करने का उचित समय

जालोर. कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा के लिए सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) विभाग जालोर के अधीनस्थ समस्त कार्मिकों की मासिक बैठक बुधवार को आत्मा सभागार में आयोजित की गई। 

विज्ञापन

बैठक के सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) जालोर सुभाष चन्द्र ने कार्मिकों को निर्देश देते हुए कहा कि वर्तमान में मृदा नमूना संग्रहण के लिये उचित समय है इसलिए योजनावार आवंटित लक्ष्यानुसार सॉयल हैल्थ कार्ड एप से ऑनलाईन मृदा नमूना संग्रहण कर प्रयोगशाला में जमा करवायें ताकि मृदा नमूनों की जांच कर समय पर मृदा स्वास्थ्य कार्ड कृषकों को उपलब्ध करवायें जा सके। उन्होंने राजस्व एवं विभागीय फसल कटाई प्रयोग उच्च गुणवत्ता मानकों के अनूरूप समय पर निर्धारित प्रक्रियानुसार सम्पादित करने के निर्देश दिए।

बैठक में विभागीय डीबीटी योजनाओं की समीक्षा करते हुए कृषि अधिकारी डॉ. अमित आहुजा ने फार्म पौण्ड, पाईपलाईन एवं तारबंदी के लम्बित प्रीवेरिफिकेशन की कृषि पर्यवेक्षकवार जानकारी दी और सभी सम्बन्धित कृषि पर्यवेक्षकों को समस्त लम्बित प्रीवेरिफिकेशन कार्य आगामी दो दिवस में पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया जिससे कृषकों को प्रशासनिक स्वीकृति जारी की जा सकें। उन्होंने अब तक जारी प्रशासनिक स्वीकृति के तहत कृषकों के समस्त कार्यां को मई एवं मध्य जून तक पूर्ण करवाकर पोस्ट वेरिफिकेशन सुनिश्चित करने की बात कही। 

bolt Latest News

flash_on
दीपावली पर्व पर शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा दल की कार्रवाई
NEW
flash_on
किसानों के लिए मिलने वाली सब्सिडी वाली खाद का गैर-कृषि कार्यों में उपयोग करने पर होगी कठोर कानूनी कार्रवाई, दोषी अधिकारियों की भी तय होगी व्यक्तिगत जवाबदेही
flash_on
मिलेट्स फूड को प्रोत्साहित करने हेतु जागरूकता गतिविधियों का हुआ आयोजन
flash_on
विकसित भारत युवा संवाद में सांसद लुम्बाराम चौधरी ने युवाओं से किया संवाद
flash_on
मिशन लाइफ के तहत पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया
flash_on
राजकीय संस्थानों में मनाया गया स्विच ऑफ ऑवर डे, ऊर्जा संरक्षण का दिया सन्देश

गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना का प्रचार-प्रसार करने के दिए निर्देश

बैठक में गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान पाया गया कि आवंटित लक्ष्यानुसार आवेदन प्राप्त नहीं है जिस पर समस्त कार्मिकों को क्षेत्र के कृषकों को योजना की जानकारी देकर अधिकाधिक आवेदन राजकिसान साथी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन करवाने के लिए निर्देशित किया गया। योजनान्तर्गत 5 गोवंश रखने वाले कृषकों को 20 गुणा 3 गुणा 2.5 फीट की एक या 10 गुणा 3 गुणा 2.5 फीट की दो केंचुआ ईकाई निर्माण करने पर रू. 10000 का अनुदान देय है। 

प्रत्येक गुरूवार को कृषि ज्ञान धारा कार्यक्रम का होगा प्रसारण

 कृषि विभाग द्वारा प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 3 बजे से सायं 4 बजे तक कृषि एवं सम्बन्ध विभागों की योजनाओं, उन्नत कृषि, पशुपालन, बागवानी, कृषि विपणन एवं अन्य समस्त महत्वपूर्ण कृषि विषयों पर कृषि ज्ञान धारा कार्यक्रम प्रसारित किया जाता है जिसमें विभाग द्वारा समस्त ब्लॉक स्तर पर सजीव प्रसारण किया जाता है। कार्यक्रम की समीक्षा में गत गुरूवार को प्रसारित कार्यक्रम में कृषकों की सहभागिता कम होने पर सम्बन्धित कृषि पर्यवेक्षकों व सहायक कृषि अधिकारीयों को निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम में अधिकाधिक कृषकों की भागीदारी सुनिश्चित करें। कृषक प्रत्येक गुरूवार को निर्धारित समय पर अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम से जुड़कर योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन

 इसके अतिरिक्त अन्य विभागीय योजना यथा मिनीकिट वितरण, जिप्सम वितरण, कस्टम हायरिंग सेंटर, किसान सेवा केन्द्र संचालन, समन्वित पोषक तत्व प्रबन्धन, ग्राम पंचायत स्तरीय एक दिवसीय महिला कृषक प्रशिक्षण आदि के दिशानिर्देशों पर विस्तृत चर्चा की गई। हरियालो राजस्थान अन्तर्गत सभी कृषि पर्यवेक्षकों को पौधारोपण हेतु स्थान चयन एवं नर्सरी में पौधों की अग्रिम बुकिंग करवाने के लिए निर्देशित किया गया।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter