कथा वाचक अभयदास को बिना अनुमति जुलूस के रूप में मन्दिर जाने से पुलिस ने रोका तो हुई तनातनी

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jul 18, 2025 • 9:10 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
कथा वाचक अभयदास को बिना अनुमति जुलूस के रूप में मन्दिर जाने से पुलिस ने रोका तो हुई तनातनी
“कथा वाचक अभयदास को बिना अनुमति जुलूस के रूप में मन्दिर जाने से पुलिस ने रोका तो हुई तनातनी”
Favicon
Read more on ddthindi.com
18 Jul 2025
https://www.ddthindi.com/abhaydas-stopped-by-police-for-temple-procession-jalore-tension
Copied
कथा वाचक अभयदास को बिना अनुमति जुलूस के रूप में मन्दिर जाने से पुलिस ने रोका तो हुई तनातनी

जालोर. जालोर में शुक्रवार शाम को कथा वाचक अभयदास व पुलिस के बीच तनातनी का माहौल बन गया। दरअसल, जालोर में कथा वाचक अभयदास की ओर से एक स्थान पर चातुर्मास के तहत कथा वाचन कार्यक्रम चल रहा है। इसके तहत कुछ दिनों से अभयदास किले स्थित मन्दिरो के दर्शन करने गए थे, जहां के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर मजारों व अतिक्रमण को लेकर कुछ पोस्ट की।

विज्ञापन

इससे सोशल मीडिया पर नकारात्मक टिप्पणियां लोगों ने की, इस पर दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया, शुक्रवार शाम को फिर से अभयदास बायोसा मन्दिर जाने के लिए रवाना हुए, कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए बिना परमिशन पुलिस ने जाने से अभयदास को रोक दिया, जिस पर माहौल गरमा गया, अभ्यदास एक अन्यत्र मकान में जाकर बैठ गए और अन् जल त्यागने की बात कही।

bolt Latest News

flash_on
जालोर सिरे मंदिर की तलहटी में बड़ा हादसा, कार सीखने के दौरान पेड़ से टकराई; दो युवक गंभीर रूप से घायल
NEW
flash_on
दीपावली पर्व पर बाजार में रौनक, खरीदारी को उमड़े लोग
flash_on
दीपावली पर्व पर शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा दल की कार्रवाई
flash_on
किसानों के लिए मिलने वाली सब्सिडी वाली खाद का गैर-कृषि कार्यों में उपयोग करने पर होगी कठोर कानूनी कार्रवाई, दोषी अधिकारियों की भी तय होगी व्यक्तिगत जवाबदेही
flash_on
मिलेट्स फूड को प्रोत्साहित करने हेतु जागरूकता गतिविधियों का हुआ आयोजन
flash_on
विकसित भारत युवा संवाद में सांसद लुम्बाराम चौधरी ने युवाओं से किया संवाद

विज्ञापन

वहीं उनके कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर आरोप लगाए। कार्यकर्ताओं ने शहर में सड़क जाम भी की। एसपी ज्ञानचंद्र यादव ने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर उन्हें रोका गया था, उन्होंने जुलूस के रूप में जाने की कोई परमिशन नहीं ली थी।

कार्यकर्ताओं ने बारिश में सड़क जाम की

अभयदास के समर्थकों ने जालोर में भीनमाल बायपास के पास सड़क जामकर टायर जलाए। बाद में पुलिस ने उन्हें वहां से हटाकर रास्ता खुलवाया। कार्यकर्ताओं की ओर से फेंके गए एक पत्थर से एएसपी की गाड़ी के पीछे का शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन

कथावाचक अभयदास कथा स्थल के नजदीक ही एक घर मे जाकर बैठ गए, उन्होंने कहा कि जब तक बायोसा मन्दिर नहीं जाने दिया जाएगा, तब तक वे अन्न जल त्याग देंगे।

इनका कहना है...

कथा वाचक अभयदास दो दिन पहले भी किले के मन्दिरों में गए थे, वहां उन्होंने जो व्यक्तव्य दिया, उससे सोशल मीडिया पर देखकर यहां कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका पैदा हो गयी। शुक्रवार को वे जुलूस के साथ बायोसा मन्दिर जाना चाहते थे, लेकिन जुलूस के रूप में उन्होंने परमिशन नहीं ली थी। इस कारण उन्हें रोका। वे अतिक्रमण का जो आरोप लगा रहे है, उस सम्बन्ध में कोई रिपोर्ट देंगे तो प्रशासन जांच कर लेगा।

  • -ज्ञानचन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक, जालोर

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter