भगवान बिरसा मुंडा 150वी जयंती के उपलक्ष में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा झुग्गी झोपड़ियों एवं कच्ची बस्तियों में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Nov 15, 2025 • 6:39 PM  0
स
स्वास्थ्य
NEWS CARD
Logo
भगवान बिरसा मुंडा 150वी जयंती के उपलक्ष में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा झुग्गी झोपड़ियों एवं कच्ची बस्तियों में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन
“भगवान बिरसा मुंडा 150वी जयंती के उपलक्ष में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा झुग्गी झोपड़ियों एवं कच्ची बस्तियों में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन”
Favicon
Read more on ddthindi.com
15 Nov 2025
https://www.ddthindi.com/birsa-munda-150th-jayanti-health-camps-in-jalore-slums
Copied
भगवान बिरसा मुंडा 150वी जयंती के उपलक्ष में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा झुग्गी झोपड़ियों एवं कच्ची बस्तियों में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन
  • स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य है कि कोई भी नागरिक स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे - सीएमएचओ डाॅ. भैराराम जाणी

जालोर . भगवान बिरसा मुंडा 150वी जयंती के उपलक्ष पर शनिवार जिले के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र की झुग्गी-झोपड़ियों, कच्ची बस्तियों, मजदूर कॉलोनियों और वंचित समुदायों में व्यापक स्तर पर विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को हर वर्ग एवं अन्तिम व्यक्ति तक पहुँचाना है।

विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. भैराराम जाणी ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंति के उपलक्ष में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नई पहल करते हुए शनिवार को जालोर शहरी व ग्रामीण 15 स्थानों पर, भीनमाल में 6, सांचैर में 6 स्थानों समेत जिले भर में 38 शहरी एवं ग्रामीण स्तर पर झुग्गी-झोपड़ियों, कच्ची बस्तियों, मजदूर कॉलोनियों और वंचित समुदायों में व्यापक स्तर पर विशेष स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविरों को आयोजन किया गया। यह आयोजन भगवान बिरसा मुंडा के सामाजिक न्याय, समानता और सेवा के मूल्यों को समाज में आगे बढाने का एक प्रयास है। भविष्य में भी विभाग द्वारा समय समय पर इस प्रकार के विशेष चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं से लाभांवित किया जाएगा।

सीएमएचओ डाॅ. जाणी ने शिविर में की आमजन के स्वास्थ्य की जांच

सीएमएचओ डाॅ. भैराराम जाणी स्वयं भी सांचौर क्षेत्र के हरिजन बस्ती में आयोजित शिविर में पंहुचे और आमजन के स्वास्थ्य की जांच कर बदलते मौसम में स्वस्थ्य रहने संबधित परामर्श दिया। उन्होने ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा केवल स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि महान सामाजिक सुधारक और जन-नेता थे। भगवान बिरसा मुंडा ने अपने जीवन में स्वच्छता, नशा-मुक्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर विशेष बल दिया, जो आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।

bolt Latest News

flash_on
जालोर में सर्वधर्म मैत्री एवं सम्मान समारोह आयोजित, धार्मिक गुरुओं और सामाजिक संगठनों ने टीकाकरण के लिए सहयोग का लिया संकल्प
NEW
flash_on
रोटरी क्लब एवं अपोलो हॉस्पिटल्स के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क मेडिकल कैम्प आयोजित, 511 मरीज हुए लाभान्वित
flash_on
जालोर में 4 अक्टूबर को आयोजित होगा निःशुल्क मल्टीस्पेश्यालिटी मेडिकल केम्प
flash_on
एचपीवी टीकाकरण अभियान में तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश
flash_on
जालोर में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी में महिला का सुरक्षित सामान्य प्रसव, प्रसूता ने 4 किलो 200 ग्राम वजन की बच्ची को दिया जन्म
flash_on
रक्तदान की शपथ से लेकर हुनर की उड़ान तक दिया जागरूकता का संदेश

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा का संदेश स्पष्ट था कि समाज का विकास तभी संभव है जब सबसे कमजोर व्यक्ति तक भी समान अवसर और सुविधाएँ पहुँचें। आज झुग्गी झोपडियांे और कच्ची बस्तियों में लगाए गए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन उसी भावना को आगे बढाने का प्रयास हैं। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य है कि कोई भी नागरिक स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे।

उन्होने बताया कि जिले भर में आयोजित किये गये शिविरों में आमजन के सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, शुगर, हीमोग्लोबिन, एनीमिया, क्षय रोग, त्वचा रोग, श्वसन संक्रमणों की स्क्रीनिंग, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जांच, महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य परामर्श, किशोर-किशोरियों में पोषण एवं एनीमिया की जांच, बच्चों की स्वास्थ्य जांच एवं कुपोषण स्क्रीनिंग, स्वच्छता, पोषण, टीकाकरण एवं रोग-निवारण पर जागरूकता आदि स्वास्थ्य सेवाओं से आमजन को लाभंवित किया गया। 

कच्ची बस्ती में रहने वाले लाभार्थियों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनके द्वार पर पहुँचकर निःशुल्क चिकित्सा जाँच, परामर्श एवं दवाइयाँ उपलब्ध करवाना अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने शिविर आयोजन के लिए संपूर्ण चिकित्सा टीम के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter