जालोर सीएमएचओ ने बच्चों को पिलाई पोलियो रोधी खुराक

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Nov 23, 2025 • 6:20 PM  0
स
स्वास्थ्य
NEWS CARD
Logo
जालोर सीएमएचओ ने बच्चों को पिलाई पोलियो रोधी खुराक
“जालोर सीएमएचओ ने बच्चों को पिलाई पोलियो रोधी खुराक”
Favicon
Read more on ddthindi.com
23 Nov 2025
https://www.ddthindi.com/cmho-jalore-polio-campaign-oral-dose-launch
Copied
जालोर सीएमएचओ ने बच्चों को पिलाई पोलियो रोधी खुराक

जालोर. जिले में रविवार उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने सांचौर पोलियो बूथ संख्या 23 पर एवं जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजकुमार बाजिया ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र जालोर पहुंचकर बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की। 

विज्ञापन

सीएमएचओ डॉ. जाणी ने बताया कि पोलियो मुक्त भारत को बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। अभियान के तहत जिलेभर में जगह जगह स्थायी बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां सुबह से ही बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का क्रम जारी रहा। सीएमएचओ डॉ. भैराराम जाणी ने कहा कि जिले की पूरी स्वास्थ्य टीम मिशन मोड में कार्य कर रही है और आने वाले दिनों में भी यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से वंचित न रहे।

आगमी 2 दिन वंचित बच्चों को घर जाकर पिलाई जाएगी पोलियो वैक्सीन की खुराक

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजकुमार बाजिया ने बताया कि रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा बूथ स्तर दवा पिलाने का कार्य कर रही हैं, जो बच्चे किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुँच पाए, आगामी 2 दिनों में टीमें घर घर जाकर, ढाणियों, निर्माण स्थलों और खानाबदोश परिवारों के बीच पहुंचकर बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अभियान के दौरान अपने आस-पास के प्रत्येक बच्चे को पोलियो वैक्सीन की खुराक अवश्य पिलाएं।

bolt Latest News

flash_on
जालोर में सर्वधर्म मैत्री एवं सम्मान समारोह आयोजित, धार्मिक गुरुओं और सामाजिक संगठनों ने टीकाकरण के लिए सहयोग का लिया संकल्प
NEW
flash_on
रोटरी क्लब एवं अपोलो हॉस्पिटल्स के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क मेडिकल कैम्प आयोजित, 511 मरीज हुए लाभान्वित
flash_on
जालोर में 4 अक्टूबर को आयोजित होगा निःशुल्क मल्टीस्पेश्यालिटी मेडिकल केम्प
flash_on
एचपीवी टीकाकरण अभियान में तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश
flash_on
जालोर में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी में महिला का सुरक्षित सामान्य प्रसव, प्रसूता ने 4 किलो 200 ग्राम वजन की बच्ची को दिया जन्म
flash_on
रक्तदान की शपथ से लेकर हुनर की उड़ान तक दिया जागरूकता का संदेश

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter