कांग्रेस की गहलोत सरकार ने जालोर जिले को जो सौगात दी, उन कार्यों का लोकार्पण भाजपा के सीएम भजनलाल ने आहोर में किया... नई घोषणा नहीं कर पाए

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Dec 17, 2025 • 7:01 PM  0
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
कांग्रेस की गहलोत सरकार ने जालोर जिले को जो सौगात दी, उन कार्यों का लोकार्पण भाजपा के सीएम भजनलाल ने आहोर में किया... नई घोषणा नहीं कर पाए
“कांग्रेस की गहलोत सरकार ने जालोर जिले को जो सौगात दी, उन कार्यों का लोकार्पण भाजपा के सीएम भजनलाल ने आहोर में किया... नई घोषणा नहीं कर पाए”
Favicon
Read more on ddthindi.com
17 Dec 2025
https://www.ddthindi.com/bhajanlal-sharma-inaugurates-gehlot-era-projects-in-ahor-no-new-announcements-jalore-politics
Copied
कांग्रेस की गहलोत सरकार ने जालोर जिले को जो सौगात दी, उन कार्यों का लोकार्पण भाजपा के सीएम भजनलाल ने आहोर में किया... नई घोषणा नहीं कर पाए
  • आहोर आए मुख्यमंत्री ने विधायक के जवाई के पानी की मांग पर एक शब्द नहीं बोला

दिलीप डूडी, जालोर. जिले के आहोर मुख्यालय पर बुधवार को आए राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोई नई घोषणा तो नहीं कर पाए, लेकिन कई कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण जरूर कर गए। इनमें कई कार्य ऐसे भी शामिल थे, जिनकी सौगात राज्य में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार ने दी थी। जैसे कृषि महाविद्यालय, सांचौर कॉलेज आदि कार्य कांग्रेस सरकार के दिये हुए है, उनके निर्माण का लोकार्पण अब किया गया।

वहीं चुनावी वादे के मुताबिक माही बजाज परियोजना के नाम पर गोलमाल कर गए, साथ ही आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित की मंच पर मांग के बावजूद जवाई पर बात स्पष्ट नहीं कर पाए। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जिले की कुछ सम्पर्क सड़कें जो उनके हिस्से में थी, उनका लोकार्पण कर पाए। 

कांग्रेस पर कसा तंज

कांग्रेस के लोगों पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आपको दो साल का विकास नहीं दिखता है तो मैं स्कूलों में हमारे बच्चों के लिए आंखों की जांच के शिविर लगा रहा हूँ, कांग्रेस के लोगों इसमें जाकर आंखें जांच करवानी चाहिए, ताकि विकास नजर आ जाए। 

जो पन्ने प्रभारी मंत्री ने पढ़े वो ही आहोर में मुख्यमंत्री ने पढ़े

सीएम ने कहा कि आपने जो विश्वास करके हमारी सरकार बनाई हम किसी कीमत पर आपके विश्वास को नहीं तोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मैं आपको दो साल का हिसाब देने आया हूँ। यहाँ के लोग सीधे है, लेकिन जनप्रतिनिधि होशियार है मैं यहां आकर अभी बैठा भी नहीं उससे पहले ही काम की लिस्ट थमा दी है।

bolt Latest News

flash_on
सफाई कर्मचारियों के सम्मान के साथ उनके भविष्य को लेकर भी बिशन सिंह सोलंकी ने किया बड़ा वादा
NEW
flash_on
कांग्रेस नेता आमसिंह ने बावड़ी पंचायत में सरपंच पद की कमान संभाली
flash_on
जालोर जिले की चार पंचायत समितियों में उत्साहपूर्वक हुआ पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान
flash_on
 पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन ने 12 ग्राम पंचायतों के 54 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा
flash_on
गहलोत सरकार में भर्ती रद्द होने से शिक्षक बनने से चूकी शारदा कुमारी राणा अब भैंसवाड़ा हेरिटेज रावला की करोड़पति मालकिन को हराकर बनी सरपंच
flash_on
पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : मतदान दल निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करावें- जिला निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमने युवाओं को 92 हजार नियुक्तियां दी है और 20 हजार देने वाले हैं इस दरम्यान कोई पेपर लीक नहीं हुआ। उन्होंने युवा पॉलिसी का जिक्र करते हुए कहा कि अब हम चाहते हैं कि युवा नौकरी देने वाला बने। उन्होंने 2027 तक दिन में बिजली देने के वादे को दोहराया और कहा कि 22 जिलों में दिन में बिजली देना शुरू कर दिया है। 12 लाख बहनों को लखपति दीदी बनाने का काम1हमारी सरकार ने किया। उन्होंने कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी कहा और इस मामले में राजस्थान को एक नम्बर पर रखा। मुख्यमंत्री ने मंच पर पन्ने में लिखा जो भाषण पढा वो ही पूरी बात 13 दिसम्बर को जालोर जिला प्रभारी मंत्री केके विश्नोई प्रेसवार्ता में पढ़कर गए थे।

आहोर विधायक ने मांग रखी पर मुख्यमंत्री नहीं बोले

आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि आहोर में विकास के खूब काम स्वीकृत किए और काम धरातल पर चल रहे हैं। विधायक राजपुरोहित ने सीएम के सामने जवाई के पानी पर जालोर के हक की बात को रखा हालांकि मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में इसका कोई जिक्र नहीं किया। मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि यह खजाना खाली वाली सरकार नहीं है, दो साल में काफी काम कर दिए अभी तीन साल और बाकी है। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री केके विश्नोई, साँचोर विधायक जीवाराम, पूर्व विधायक नारायणसिंह, शंकरसिंह, पुराराम, भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज, श्रवणसिंह राव, भूपेंद्र देवासी, जिले के प्रभारी महेंद्र मेघवाल समेत भाजपा के कई नेता मौजूद थे।

ज्ञापन देने आए कांग्रेसियों को गिरफ्तार किया

आहोर में सभा को संबोधित करने आए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिले की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल, प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत के नेतृत्व में ज्ञापन देने सभा स्थल पर आना चाह रहे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया और प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर ले गई। वहीं शिवसेना यूबीटी के जिलाप्रमुख रूपराज पुरोहित द्वारा विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए उन्हें पर पाबन्द कर निकलने नहीं दिया, उनके घर के बाहर पुलिस के जवान मौजूद रहे।

सरकार ने दिखाई तानाशाही -पाराशर

इधर, जन अभियोग निराकरण समिति के पूर्व अध्यक्ष पुखराज पाराशर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आहोर आगमन पर कांग्रेस के प्रतिनिधि मण्डल को समय नहीं देने, शांतिपूर्वक ढंग से जालोर की समस्याओं पर ज्ञापन देने जा रहे जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मण्डल में शामिल नेताओं को गिरफ्तार करना सरकार की तानाशाही दर्शाता हैं जिसकी कड़ी निंदा करते हैं।

मुख्यमंत्री ने जिस तरह आज विकास कार्यों की सूची पढी, शायद उनको पता नहीं कि जिस विकास कार्यों का लोकार्पण कर रहे हैं, वो कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार ने किये थे। चाहे वो केशवणा में कृषि महाविद्यालय, रानीवाड़ा व चितलवाना, सांचोर में महाविद्यालय हो, कांग्रेस की देन हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने जिस तरह से भाषण दिया उसमें जो ज्वलंत मुद्दों जैसे जालोर के मेडिकल कॉलेज, जवाई नदी के पुनर्जीवित करने, माही नदी, रोहट से सांचोर तक सडक के राजमार्ग घोषित करने के संबंध में कोई ठोस बात नहीं की। सिवाय आश्वासन के अलावा कुछ नहीं।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter