राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Dec 8, 2025 • 5:42 PM  0
स्वास्थ्य
NEWS CARD
Logo
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मासिक समीक्षा बैठक आयोजित
“राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मासिक समीक्षा बैठक आयोजित”
Favicon
Read more on ddthindi.com
8 Dec 2025
https://www.ddthindi.com/national-tb-elimination-program-monthly-review-meeting-jalore
Copied
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मासिक समीक्षा बैठक आयोजित
  • प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान एवं टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के गतिविधियों की हुई समीक्षा

जालोर .राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक का आयोजन जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ असीम परिहार की अध्यक्षता में जिला क्षय निवारण केन्द्र, जालोर में किया गया।  जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. असीम परिहार ने बैठक में जिले में कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों के लक्ष्यों एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

विज्ञापन

उन्होंने टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान की समीक्षा कर जिले में चिन्हित ग्राम पंचायत में चल रही गतिविधियों, जन-जागरूकता कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली गई। उन्होने अभियान के दौरान निर्धारित 6 इंडिकेटर पर रिपोर्ट समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं तथा आशा सहयोगिनियों को अभियान में और अधिक सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। टीबी मुक्त ग्राम पंचायत की घोषणा हेतु आवश्यक मानकों की पूर्ति पर भी चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

bolt Latest News

flash_on
मानवता की मिसाल: हाई रिस्क प्रेग्नेंसी मरीज के लिए एएनएम ने किया रक्तदान, बचाई गर्भवती महिला की जान
NEW
flash_on
विश्व स्तनपान सप्ताह का हुआ शुभारंभ, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का दिया संदेश
flash_on
सायला सीएचसी में टीकाकरण व प्रसूताओं के रिकॉर्ड मेंटेन नहीं तथा एक्सरे सुविधा बंद होने पर एडीएम ने लगाई फटकार
flash_on
एमसीएचएन दिवस पर 465 गर्भवती महिलाओं की जांच एवं 1040 बच्चों का हुआ टीकाकरण
flash_on
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में गर्भवती महिलाओं की हुई विशेष स्वास्थ्य जांच
flash_on
जसवंतपुरा में टीकाकरण पर क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित, हर बच्चे को जीवनरक्षक टीका लगाने का लिया सामूहिक संकल्प

विज्ञापन

डॉ. परिहार ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के गतिविधियो की समीक्षा कर उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की स्क्रीनिंग कर जांच एवं इन्रोलमेंट करने के निर्देश दिए साथ ही चिन्हित संभावित व्यक्तियों के एक्सरे एवं अन्य जांच कर निक्षय पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए। अभियान के अंतर्गत निक्षय मित्रों द्वारा टीबी मरीजों को प्रदान किए जा रहे पोषण समर्थन, संग्रहित आंकड़ों तथा वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई। टीबी रोगियों के सम्पर्क में रहने वाले व्यक्तियों को टीपीटी थेरेपी देने पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन

उन्होने समुदाय में जागरूकता बढ़ाने हेतु गतिविधियों, रैलियों, ग्राम स्तर बैठकों तथा विद्यालय आधारित कार्यक्रमों को और गति देने पर जोर दिया गया। सभी ब्लॉकों को निर्देशित किया गया कि आगामी माह में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के परिणामों को और बेहतर करने के लिए विशेष ड्राइव संचालित करें। इस दौरान जिला कार्यक्रम समन्वयक अभिमन्यु सिंह, इमरान बेग, सुरेश कुमार जिले के समस्त ब्लॉक हैल्थ सुपरवाईजर समेत कई जन उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter