जालोर में कांग्रेस के पंचायत राज संगठन ने राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना पदयात्रा निकाली

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Oct 31, 2025 • 7:08 PM  0
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
जालोर में कांग्रेस के पंचायत राज संगठन ने राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना पदयात्रा निकाली
“जालोर में कांग्रेस के पंचायत राज संगठन ने राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना पदयात्रा निकाली”
Favicon
Read more on ddthindi.com
31 Oct 2025
https://www.ddthindi.com/congress-panchayati-raj-organization-ekta-sadbhavana-padayatra-jalore
Copied
जालोर में कांग्रेस के पंचायत राज संगठन ने राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना पदयात्रा निकाली

जालोर. भारत की पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्व. इन्दिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर "राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना पदयात्रा" भारत की विविधता में एकता और देशवासियों में सद्भावना का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिये राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन, जालोर द्वारा जालोर शहर में "राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना पदयात्रा" का आयोजन शुक्रवार जिला मुख्यालय जालोर पर किया गया I

विज्ञापन

राजीव गाँधी भवन जालोर में स्व. इन्दिरा गांधी एवं स्व. सरदार वल्लभभाई पटेल को कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन, जालोर के नेतृत्व में आयोजित "राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना पदयात्रा" शुक्रवार प्रात: 11.30 बजे राजीव गाँधी भवन जालोर से शुरू होकर जालोर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुये पुन: राजीव गाँधी भवन पहूँची। राजीव गाँधी भवन जालोर में कोंग्रेसजनों को राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन द्वारा संदेश पत्र वितरित किये गये I

bolt Latest News

flash_on
सफाई कर्मचारियों के सम्मान के साथ उनके भविष्य को लेकर भी बिशन सिंह सोलंकी ने किया बड़ा वादा
NEW
flash_on
कांग्रेस नेता आमसिंह ने बावड़ी पंचायत में सरपंच पद की कमान संभाली
flash_on
जालोर जिले की चार पंचायत समितियों में उत्साहपूर्वक हुआ पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान
flash_on
 पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन ने 12 ग्राम पंचायतों के 54 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा
flash_on
गहलोत सरकार में भर्ती रद्द होने से शिक्षक बनने से चूकी शारदा कुमारी राणा अब भैंसवाड़ा हेरिटेज रावला की करोड़पति मालकिन को हराकर बनी सरपंच
flash_on
पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : मतदान दल निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करावें- जिला निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन

तत्पश्चात राष्ट्रगान करके "राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना पदयात्रा" का दोपहर 3 बजे समापन किया गया। राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन, जिला जालोर द्वारा आयोजित "राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना पदयात्रा" में जिला कांग्रेस कमेटी जालोर के जिला अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, पीसीसी प्रदेश महासचिव उमसिंह, सरोज चौधरी, एआईसीसी सदस्य जितेन्द्र कसाना, जिला उपाध्यक्ष जुल्फीकार अली भूट्टो, राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष विनय व्यास, राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन प्रदेश सचिव गीताश्री मेघवाल, महिला कोंग्रेस प्रदेश सचिव कामिनी शर्मा, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक थाँवला, एसटी प्रकोष्ठ कार्यकारी जिला अध्यक्ष नरेश राणा, मुरीद खान मेहर, पार्षद कालूराम मेघवाल, पुनमाराम साँखला, अमीन मोयला, इकबाल खान, ताराराम चौधरी, कपुराराम मेघवाल, ईश्वर सिंह बालावत, पुखराज माली, प्रवीण लूंकड़, नरेन्द्र कुमार, प्रह्लाद कुमार, जोगाराम, प्रवीण राणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों ने चार-पाँच किलोमीटर की "राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना पदयात्रा" में भाग लिया I पदयात्रा में वैष्णव जन तो तैने कहिये जै पीर पराई जाने... गाने के साथ राष्ट्रीय एकता ज़िन्दाबाद, कौमी एकता ज़िन्दाबाद, इन्दिरा गांधी अमर रहें, सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहें की नारेबाजी के साथ पदयात्रा पूर्णरूप से शांतिपूर्वक व अनुशाषित रूप से सम्पन्न हुयी।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter