तीन ग्राम पंचायतों को जसवंतपुरा पंचायत समिति में जोड़ने पर नाराज भाजपा के 16 बूथ अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Dec 21, 2025 • 7:32 PM  0
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
तीन ग्राम पंचायतों को जसवंतपुरा पंचायत समिति में जोड़ने पर नाराज भाजपा के 16 बूथ अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा
“तीन ग्राम पंचायतों को जसवंतपुरा पंचायत समिति में जोड़ने पर नाराज भाजपा के 16 बूथ अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा”
Favicon
Read more on ddthindi.com
21 Dec 2025
https://www.ddthindi.com/jalore-bjp-16-booth-presidents-resign-over-panchayat-merger-issue
Copied
तीन ग्राम पंचायतों को जसवंतपुरा पंचायत समिति में जोड़ने पर नाराज भाजपा के 16 बूथ अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा
  • पदाधिकारी बोले सुनवाई नहीं हुई, जिलाध्यक्ष को ईमेल किया इस्तीफा

जालोर. हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन/नवसृजन किए थे, जिसके बाद कई नई ग्राम पंचायतें बनी और कई ग्राम पंचायतों को वर्तमान पंचायत समिति से हटाकर दूसरी ग्राम पंचायतों में जोड़ दिया गया ।हालांकि कई जगह ऐसे निर्णय का स्वागत किया गया तो कहीं पर नाराजगी भी देखी गई। इसी के तहत जालोर जिले के भीनमाल पंचायत समिति की तीन ग्राम पंचायतों सेरना, मोदरान व धानसा को भीनमाल पंचायत समिति से हटाकर जसवंतपुरा पंचायत समिति में शामिल किया गया, जिसका यह तीन गांवों के लोग विरोध कर रहे थे और पुनः भीनमाल पंचायत समिति में शामिल करने की मांग कर रहे हैं इसको लेकर पूर्व में भी इन पदाधिकारियों ने चेताया था। जैसा इनका दावा है, लेकिन भाजपा के पदाधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और इनकी मांग को आगे तक नहीं पहुँचाया।

विज्ञापन

ऐसे में अब मोदरान, सेरना और धानसा के पदाधिकारियों व सक्रिय कार्यक्रताओं की रविवार को बैठक हुई। जिसमें नाराज 16 बूथ अध्यक्षों ने पार्टी जिलाध्यक्ष जसराज पुरोहित को अपना प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा ईमेल व व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा, साथ ही कहा कि हमारी मांग नहीं मानी गई अब इन गांवों में हम भाजपा का कोई काम नहीं होने देंगे। 

इन 16 बूथ अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा

bolt Latest News

flash_on
सफाई कर्मचारियों के सम्मान के साथ उनके भविष्य को लेकर भी बिशन सिंह सोलंकी ने किया बड़ा वादा
NEW
flash_on
कांग्रेस नेता आमसिंह ने बावड़ी पंचायत में सरपंच पद की कमान संभाली
flash_on
जालोर जिले की चार पंचायत समितियों में उत्साहपूर्वक हुआ पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान
flash_on
 पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन ने 12 ग्राम पंचायतों के 54 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा
flash_on
गहलोत सरकार में भर्ती रद्द होने से शिक्षक बनने से चूकी शारदा कुमारी राणा अब भैंसवाड़ा हेरिटेज रावला की करोड़पति मालकिन को हराकर बनी सरपंच
flash_on
पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : मतदान दल निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करावें- जिला निर्वाचन अधिकारी

बैठक में पांसाराम प्रजापत, अशोकसिंह जैतावत,भारताराम देवासी, खेतसिंह राठौड़, अम्रत राठी, लालसिंह राठौड़, शम्भूसिंह देवल, हरसन सैन, मांगूसिंह राठौड़, मोहनलाल तीरगर, रतनलाल देवासी, अशोक सन्त, पेलाराम, उकाराम, रामसिंह, नगसिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान.अशोकसिंह जैतावत, विक्रम कुमार,.खेतसिंह, शम्भूसिंह, अम्रत राठी, मोहनलाल तीरगर, मांगूसिंह राठौड़, हरसन सैन, रूपा राम, भारताराम, रतनलाल नारायणसिंह, अशोक सन्त, अशोकसिंह पुरोहित, मीठालाल गर्ग भैराराम बूथ अध्यक्षों ने इस्तीफा भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज पुरोहित को ईमेल व व्हाट्सएप के जरिए भेजा। 

इनका कहना है...

हमारे तीनों गांव मोदरान, धानसा व सेरना को भीनमाल पंचायत समिति में जोड़ने की मांग को लेकर कई बार हमने हमारे नेताओं तक बात पहुंचाई, यह तीन गांव बीजेपी के वोट बैंक है लेकिन हमारी सुनवाई नहीं हुई तो हमने इस्तीफे भेज दिए, इस संबंध में पहले भी एक बैठक कर हमारी मांग पहुंचाई थी। 

-रतनलाल, मोदरान 201 बूथ अध्यक्ष

इनका कहना है...

इस मामले में हमे कोई व्यक्तिगत किसी ने कॉल कर नहीं बताया था कि हम इस्तीफा दे रहे हैं, इन्होंने विरोध जताया था और हमने इनको आश्वासन दिया था, हमने इनकी बात को ऊपरी स्तर तक पहुंचाई और आगे भी हमारा प्रयास रहेगा कि इन तीन गांवों को भीनमाल पंचायत समिति में जोड़ा जाए। 

-जसराज पुरोहित, भाजपा जिलाध्यक्ष

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter