प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य विकास के पथ पर अग्रसर-सी.आर.चौधरी

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Sep 25, 2025 • 6:59 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य विकास के पथ पर अग्रसर-सी.आर.चौधरी
“प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य विकास के पथ पर अग्रसर-सी.आर.चौधरी”
Favicon
Read more on ddthindi.com
25 Sep 2025
https://www.ddthindi.com/cm-employment-festival-jalore-cr-chaudhary-statement-2025
Copied
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य विकास के पथ पर अग्रसर-सी.आर.चौधरी
  • राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष की उपस्थिति में गुरूवार को जालोर क्लब में जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जालोर. पशुपालन एवं मत्सय विभाग द्वारा राज्य स्तर पर गुरुवार को बांसवाड़ा में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नवनियुक्त कार्मिकों को संबोधित किया। जिला स्तर पर जालोर क्लब में आयोजित मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर.चौधरी उपस्थित रहे। जालोर क्लब में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। 

 जिला स्तरीय समारोह में राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर.चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि सरकार की एफडीआई पॉलिसी, मेक इन इंडिया कार्यक्रम के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बन रहा हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, स्टार्टअप योजना, मुद्रा योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से देश के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के सुअवसर प्राप्त हो रहे हैं। 

विज्ञापन

bolt Latest News

flash_on
जालोर सिरे मंदिर की तलहटी में बड़ा हादसा, कार सीखने के दौरान पेड़ से टकराई; दो युवक गंभीर रूप से घायल
NEW
flash_on
दीपावली पर्व पर बाजार में रौनक, खरीदारी को उमड़े लोग
flash_on
दीपावली पर्व पर शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा दल की कार्रवाई
flash_on
किसानों के लिए मिलने वाली सब्सिडी वाली खाद का गैर-कृषि कार्यों में उपयोग करने पर होगी कठोर कानूनी कार्रवाई, दोषी अधिकारियों की भी तय होगी व्यक्तिगत जवाबदेही
flash_on
मिलेट्स फूड को प्रोत्साहित करने हेतु जागरूकता गतिविधियों का हुआ आयोजन
flash_on
विकसित भारत युवा संवाद में सांसद लुम्बाराम चौधरी ने युवाओं से किया संवाद

उन्होंने कार्यक्रम में आए नवचयनित कार्मिकों को कहा कि वे अपने गृहक्षेत्र के युवाओं को रोजगार प्राप्त करने के लिए पढ़ाई के लिए प्रेरित करें तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर रूप से क्रियान्वयन करें।

नवनियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए गए नियुक्ति पत्र

जिला स्तरीय समारोह में अतिथियों द्वारा 164 नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र के साथ वेलकम किट प्रदान किए गए।  इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, जिला प्रमुख राजेश कुमार, जसराज राजपुरोहित, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. गिरधरसिंह सोढ़ा, मुकेश राजपुरोहित, मंजू सोलंकी, लक्ष्मण पटेल, गिरधारीराम, गजेन्द्र सिंह, सुरेश सोलंकी, दिनेश महावर, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक कपिल लूणा, सहित विभागीय अधिकारी-कार्मिक एवं नवनियुक्त कार्मिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter