बागरा भैरव धाम में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का 1 से आगाज, तैयारियां जोरों पर

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Nov 29, 2025 • 6:34 PM  0
सामाजिक गतिविधि
NEWS CARD
Logo
बागरा भैरव धाम में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का 1 से आगाज, तैयारियां जोरों पर
“बागरा भैरव धाम में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का 1 से आगाज, तैयारियां जोरों पर”
Favicon
Read more on ddthindi.com
29 Nov 2025
https://www.ddthindi.com/bagra-bhairav-dham-pran-pratishtha-mahotsav-2025
Copied
बागरा भैरव धाम में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का 1 से आगाज, तैयारियां जोरों पर
  • यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ व भजनलाल शर्मा को भी दिया है आमंत्रण

जालोर. जिले के बागरा कस्बे में डूडसी चौराहे पर स्थित भैरवधाम में भैरवनाथ मूर्ति स्थापना व पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का सोमवार से आगाज होने जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर है, महोत्सव भैरवधाम के गादीपति विक्रमनाथ महाराज के सानिध्य में आयोजित हो रहा है, कार्यक्रम का आगाज सोमवार को जलयात्रा के साथ होगा। पांच दिवसीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु संतों का सानिध्य रहेगा। वहीं ब्राह्मणों व आचार्यो की मौजूदगी में जलयात्रा, महारुद्र यज्ञ, हवन समेत विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई है, वहीं आयोजन में आने वाले भक्तगणों के लिए दर्शन, बैठने व भोजन प्रसाद आदि के लिए पांडाल सजाए गए हैं।

विज्ञापन

इससे पूर्व इस आयोजन को लेकर देश भर के साधु संतों को आमंत्रण पत्रिका देकर आमंत्रित किया गया है वही उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी आमंत्रित किया गया है, दोनों मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है हालांकि उनके कार्यक्रम की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। वही आयोजन को लेकर रेवतीनाथ महाराज, महेश नाथ महाराज कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंप रहे हैं।

यह होंगे पांच दिवसीय कार्यक्रम, सजाए गए हैं बड़े बड़े पांडाल

श्री भैरवनाथ मंदिर पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर विभिन्न मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसमें प्रथम दिवस मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष 11 सोमवार एक दिसंबर गणपति वंदना, कुटीर निवास, जलयात्रा प्रयोग (सुबह 7 बजे), प्रायश्चित कर्म, पंचाग कर्म मंडल प्रवेश, मंडल पूजन, अग्नि स्थापना, ग्रहहोम, जलाधिवास, धान्याधिवास, सायं पूजन, आरती, भजन दर्शन, दूसरे दिन पूज्य पूजन, प्रधान यज्ञ, महारूद्र यज्ञ, प्रसाद वास्तु यज्ञ, दिक्षु यज्ञ, सायं पूजन, आरती, भजन संध्या, तीसरे दिन पूज्य पूजन, प्रधान यज्ञ, प्रसाद एवं देव स्नान कर्म, अधिवास कर्म, पिंडिकाधिवास, सायं पूजन, आरती, भजन संध्या, चौथे दिन पूज्य पूजन, यज्ञ कर्म, न्याय विधि, सायं पूजन, आरती, भजन संध्याव अंतिम दिन प्रातः पूजन, यज्ञ कर्म, मानक स्तम्भ स्थापना, तोरण वंदना, गणपति एवं प्रधान देव सहित सभी देवी देवताओं का प्रसाद प्रवेश, प्रतिष्ठा कर्म (10.11 पूर्वाह्न) मुख्य कलश शिखर (ईडा), अमर ध्वजा स्थापना, उत्तर पूजन, अभिषेक कर्म, पूर्णाहुति, महाआरती के साथ समापन होगा। 

दो साल पहले भैरवधाम की नींव रखी गई थी

विक्रमनाथ जी का अखाड़ा भैरवधाम की 22 फरवरी 2023 को नींव रखी गई थी, जिसके बाद यहां भव्य धाम बनकर तैयार हुआ साथ ही भैरवनाथ भगवान के मंदिर का निर्माण भी शुरू किया था जो अब2बनकर तैयार है और पांच दिसम्बर को मंदिर में मूर्ति बिराजमान होगी।

विज्ञापन

विक्रमनाथ महाराज ब्रह्मलीन पीर शांतिनाथ महाराज भैरुनाथ जी अखाड़ा जालोर के शिष्य है जो पिछले कई सालों से पाली जिले के सोनाणा खेतलाजी में ही तपस्या करते थे और जहा पीर शांतिनाथ महाराज का धुना है।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter