गमनाराम माली बने गहलोत पीपाडा गौत्र समाज के अध्यक्ष

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 14, 2026 • 5:44 PM  0
सामाजिक गतिविधि
NEWS CARD
Logo
गमनाराम माली बने गहलोत पीपाडा गौत्र समाज के अध्यक्ष
“गमनाराम माली बने गहलोत पीपाडा गौत्र समाज के अध्यक्ष”
Favicon
Read more on ddthindi.com
14 Jun 2026
https://www.ddthindi.com/gamanaram-mali-elected-president-of-gehlot-pipada-gotra-samaj-in-jalore
Copied
गमनाराम माली बने गहलोत पीपाडा गौत्र समाज के अध्यक्ष
  • आमसभा में निर्विरोध निर्वाचन, नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

जालोर. श्री मंडोर भेरुजी मंदिर परिसर में रविवार को माली पीपाड़ा गहलोत गौत्र समाज की आमसभा का आयोजन किया गया। सभा में समाज की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें गमनाराम माली (रोहिणवाड़ा) को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। निर्वाचन के बाद समाज बंधुओं ने खेतलाजी के जयकारों के बीच नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

चुनाव अधिकारी शिवलाल गहलोत ने बताया कि नई कार्यकारिणी में कन्हैयालाल माली को उपाध्यक्ष, मालाराम को सचिव, मुकेश कुमार को कोषाध्यक्ष, बाबूलाल को सह सचिव, मोहनलाल को संगठन मंत्री तथा रमेश कुमार को प्रसार मंत्री निर्वाचित किया गया।

इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष मोहनलाल गहलोत ने कहा कि जालोर सहित पूरे पश्चिमी राजस्थान में गहलोत पीपाडा गौत्र संस्थान अपनी एकता, अनुशासन एवं लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया के लिए पहचान रखता है। समाज के सभी लोग बुजुर्गों के मार्गदर्शन में एकजुट होकर कार्य करते हैं, यही समाज की सबसे बड़ी ताकत है।

आमसभा को मंगलाराम गहलोत, पारसाराम, मूलाराम, बाबूलाल गहलोत एवं एडवोकेट तरुण गहलोत ने भी संबोधित किया तथा समाज की एकता और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष पारसाराम माली, हबताराम गहलोत, लखमाराम, चम्पालाल गहलोत, मांगीलाल गहलोत, मगनाराम, पूनमाराम गहलोत, एडवोकेट उत्तम गहलोत, एडवोकेट तरुण गहलोत, राजेंद्र कुमार, नारायणराम, महेन्द्र गहलोत, अमराराम, बाबूलाल, टिकमाराम, मोहनलाल, हंसाराम, कपूराराम, मदनलाल गहलोत, दिलीप गहलोत सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter