सावन महीने के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं ने किये जागनाथ महादेव के दर्शन, मांगा खुशहाल जीवन

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Aug 4, 2025 • 4:43 PM  0
सामाजिक गतिविधि
NEWS CARD
Logo
सावन महीने के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं ने किये जागनाथ महादेव के दर्शन, मांगा खुशहाल जीवन
“सावन महीने के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं ने किये जागनाथ महादेव के दर्शन, मांगा खुशहाल जीवन”
Favicon
Read more on ddthindi.com
4 Aug 2025
https://www.ddthindi.com/jagnath-mahadev-shravan-last-monday-prayers-naranavas-jalore
Copied
सावन महीने के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं ने किये जागनाथ महादेव के दर्शन, मांगा खुशहाल जीवन

जालोर. नारणावास के ऐसराणा पर्वत पर स्थित श्री जागनाथ महादेव मंदिर में सावन अंतिम सोमवार को हजारों की संख्या मे श्रद्धलुओं ने दर्शन कर खुशाल जीवन की कामना की। साथ ही ऐसराणा पर्वत एवं सुनहरे धोरों पर उगी विभिन्न प्रकार की झाड़ियां श्रद्धालुओं का मन मोह रही हैं। जिससे जागनाथ मन्दिर, धोरों एवं पहाड़ो का सौंदर्य भी बढ़ा है। सोमवार को श्रद्धालुओं महादेव के दर्शन अपने लिए खुशाल जीवन की कामना की ।

विज्ञापन

जागनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक , दुग्धाभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना की एवं बिल्वपत्र , पुष्पों व फूलमालाओं से शिवलिंग को सजाया गया। श्रद्धालुओं ने जागनाथ महादेव के जयकारे भी लगाएं जिससे मन्दिर का वातावरण भक्तिमय हो गया । श्रद्धालुओं ने महंत महेन्द्र भारती व विष्णु भारती से आशीर्वाद लिया । महंत महेन्द्र भारती ने कहा की सावन महीने में महादेव के दर्शन करने का विशेष महत्व हैं।

विज्ञापन

विष्णु भारती ने कहा कि श्री जागनाथ महादेव के प्रति श्रद्धालुओं में भारी आस्था हैं इसी कारण सावन महीने में दूर दराज से श्री जागनाथ महादेव के दर्शन करने बड़ी संख्या के श्रद्धालु आते हैं। इस अवसर पर किसान नेता बजरंग सिंह राठौड़ बागरा, जोग सिंह, नारणावास सरपंच (प्रशासक ) जशोदा कंवर, भगवत सिंह नारणावास, दलपत सिंह नारणावास, गंगा सिंह बागरा, रतन सिंह बागरा, बग सिंह, जवानमल सुथार, दलिचंद सुथार,ईश्वर सिंह धवला, गजे सिंह, धवला,मनोहर सिंह भायल,केशा राम राजपुरोहित, विक्रम सिंह, जगदीश सिंह नारणावास, सुमेर सिंह धवला, मांगी लाल राजपुरोहित, जोरावर सिंह, अमित शर्मा , गजे सिंह खुशाल सिंह धवला, भरत राजपुरोहित, महेन्द्र सिंह, शंकर सिंह ,हीर सिंह नारणावास , प्रदीप जांगिड़, खुशपाल सिंह, ऐलम सिंह,मंगल सिंह ,पदम पुरी, शंभू सिंह धवला, वाला राम देवासी, आदि मौजूद थे।

02नारणावास. जागनाथ महादेव मंदिर दर्शन करते श्रद्धालु।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter