नया नारणावास–धानपुर मार्ग पर अंडरब्रिज निर्माण की मांग, सांसद ने डीआरएम को लिखा पत्र

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 16, 2025 • 6:00 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
नया नारणावास–धानपुर मार्ग पर अंडरब्रिज निर्माण की मांग, सांसद ने डीआरएम को लिखा पत्र
“नया नारणावास–धानपुर मार्ग पर अंडरब्रिज निर्माण की मांग, सांसद ने डीआरएम को लिखा पत्र”
Favicon
Read more on ddthindi.com
16 May 2025
https://www.ddthindi.com/nararnavas-dhanpur-underpass-demand-mp-lumba-ram-letter-to-drm-railway-jalore
Copied
नया नारणावास–धानपुर मार्ग पर अंडरब्रिज निर्माण की मांग, सांसद ने डीआरएम को लिखा पत्र

जालोर.नया नारणावास से धानपुर जाने वाले ग्रेवल मार्ग पर बागरा व जागनाथ स्टेशन के बीच रेलवे पटरियों के नीचे भूमिगत मार्ग (अंडर ब्रिज ) बनाने की मांग को लेकर जालोर सिरोही सांसद लुम्बा राम चौधरी को नारणावास प्रशासक (सरपंच) जशोदा कंवर व धानपुर के ग्रामीणों ने अलग अलग ज्ञापन देकर भूमिगत मार्ग (अंडर ब्रिज )पुलिया बनाने की मांग की। जिस पर सांसद चौधरी ने मौका देखने के बाद मंडल रेलवे प्रबंधक उतर पश्चिमी रेलवे मंडल, जोधपुर (डीआरएम ) को पत्र लिख कर इस मार्ग पर भूमिगत मार्ग (पुलिया) बनाने की मांग की हैं ।

गुरुवार को सांसद लुम्बा राम चौधरी ग्रामीणों के साथ मौके पर जाकर धानपुर व नारणावास के बीच गुजर रहे रेलवे ट्रेक देखा व वहीं से डीआरएम को फोन पर ही ग्रामीणों की समस्या के बारे में अवगत करवाया। डीआरएम ने भी आवश्यक कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया हैं।

विज्ञापन

bolt Latest News

flash_on
पंचायतीराज चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित 95 कार्मिकों को नोटिस जारी, अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश
NEW
flash_on
जिला परिषद सदस्यों के लिए तीसरे दिन 44 नामांकन हुए प्रस्तुत
flash_on
प्रथम प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्ध होगी कार्यवाही- उप जिला निर्वाचन अधिकारी
flash_on
सुंधा माता प्रवेश द्वार प्रांगण में वित्तीय साक्षरता मेले का हुआ आयोजन, सरकारी योजनाओं और बीमा के प्रति किया जागरूक
flash_on
ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे कार्यक्रम के तहत न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताए कानूनी अधिकार
flash_on
पांच दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण प्रारंभ, टिकाऊ एवं कम लागत वाली कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए किसानों को करेंगे प्रेरित

इस अवसर पर सिरोही भाजपा नेता गणपत सिंह , ईश्वर सिंह धानपुर , जालोर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह , टीकमा राम ,अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।

नारणावास व भागली सिंधलान पंचायत ने बना रखे हैं ग्रेवल मार्ग 

नारणावास ग्राम पंचायत व भागली सिंधलान ग्राम पंचायत ने लाखों रुपये खर्च कर अपनी अपनी सीमाओं तक ग्रेवल मार्ग बना रखे हैं , लेकिन करीबन 15 वर्ष पूर्व रेलवे की छोटी पटरियों को बड़ी पटरियों में बदलने के दौरान रेलवे विभाग ने यह मानव रहित मार्ग को बंद कर दिया था।

किसानों की 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करने अपने खेतों में जाने की मजबूरी 

धानपुर के किसानों के खेत पटरियों के दूसरी और आये हुए है । खेतों में आने व जाने के लिए किसानों को 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती हैं जिससे उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। 

विज्ञापन

इनका कहना है...

नया नारणावास से धानपुर जाने वाले ग्रेवल मार्ग के बीच रेलवे पटरियों होने के कारण धानपुर व नारणावास पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों को आने जाने में भारी परेशानी हो रही हैं । ग्रामीणो को 10 किलोमीटर घूम कर आना व जाना पड़ता हैं। भूमिगत पुलिया बनाने की ग्रामीणों की लंबे समय से मांग हैं। 

  • जशोदा कंवर, प्रशासक ,  ग्राम पंचायत नारणावास

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter