बोकड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से मकानों को हुआ नुकसान, जनहानि टली

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Aug 21, 2025 • 8:00 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
बोकड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से मकानों को हुआ नुकसान, जनहानि टली
“बोकड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से मकानों को हुआ नुकसान, जनहानि टली”
Favicon
Read more on ddthindi.com
21 Aug 2025
https://www.ddthindi.com/lightning-strike-damages-houses-in-bokda-jalore-no-casualties
Copied
बोकड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से मकानों को हुआ नुकसान, जनहानि टली

जालोर. उपखंड क्षेत्र आहोर के बोकड़ा गांव में गुरुवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से दो मकानों में नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार बोकड़ा निवासी जेठाराम दरगाजी घांची व उनके भाई पारसमल के मकानों को बिजली गिरने से नुकसान हुआ है।

गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। बता दें कि गुरुवार सुबह जालोर जिले के कई गांवों में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश हुई, गुरुवार सुबह से ही बारिश हुई जो दिनभर चलती रही, इधर तेज आवाज के साथ बिजली चमकती रही। बिजली सुबह सुबह करीब आठ बजे मकान की छत पर गिरने की जानकारी घर के लोगों को लगी इसके बाद जब घर वालों ने मकान के ऊपर जाकर देखा तो ऊपर के भाग में दीवार का छज्जा टूट हुआ था, साथ ही कई जगह दीवार के दरारें आ गई सीमेंट गिर गया। इतना ही नहीं बिजली इतनी तेज गति से गिरी कि घर के अंदर रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान फ्रिज व घर की विद्युत लाइन आदि को भी काफी नुकसान हुआ। 

विज्ञापन

bolt Latest News

flash_on
जिला परिषद सदस्यों के लिए तीसरे दिन 44 नामांकन हुए प्रस्तुत
NEW
flash_on
प्रथम प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्ध होगी कार्यवाही- उप जिला निर्वाचन अधिकारी
flash_on
सुंधा माता प्रवेश द्वार प्रांगण में वित्तीय साक्षरता मेले का हुआ आयोजन, सरकारी योजनाओं और बीमा के प्रति किया जागरूक
flash_on
ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे कार्यक्रम के तहत न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताए कानूनी अधिकार
flash_on
पांच दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण प्रारंभ, टिकाऊ एवं कम लागत वाली कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए किसानों को करेंगे प्रेरित
flash_on
जालोर जिले के आहोर, भीनमाल एवं सांचौर नगर निकायों में होगा डोर-टू-डोर सर्वे एवं भौतिक सत्यापन

बता दें कि जिले में पिछले कई दिनों से लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे ताकि फसलों को कुछ राहत मिल सके क्योंकि बारिश नहीं होने से फसलें सूख रही थी, जिससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती थी बारिश होने से जहां किसानों को राहत मिली है, वहीं बिजली गिरने जैसी घटना से लोगों में डर बैठ गया। लोग इस बात की जानकारी जुटा रहे है कि बिजली किस कारण गिरी।

दिनभर हुई बारिश फसलों को मिला जीवनदान

पिछले काफी दिनों से बारिश नहीं हो रही थी जबकि क्षेत्र में फसलें काफी अच्छी है ऐसे में अब किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे क्षेत्र में बारिश हुए करीब एक महीना हो गया था ऐसे में गुरुवार को हुई बारिश ने क्षेत्र की फसलों को जीवनदान दे दिया।

विज्ञापन

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter