जालोर प्रभारी सचिव ने सरकारी स्कूलों में बच्चों से बातचीत की तथा पोषाहार चखकर जांची गुणवत्ता

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Dec 23, 2025 • 6:58 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
जालोर प्रभारी सचिव ने सरकारी स्कूलों में बच्चों से बातचीत की तथा पोषाहार चखकर जांची गुणवत्ता
“जालोर प्रभारी सचिव ने सरकारी स्कूलों में बच्चों से बातचीत की तथा पोषाहार चखकर जांची गुणवत्ता”
Favicon
Read more on ddthindi.com
23 Dec 2025
https://www.ddthindi.com/jalore-incharge-secretary-inspects-schools-interacts-with-students-checks-midday-meal-quality
Copied
जालोर प्रभारी सचिव ने सरकारी स्कूलों में बच्चों से बातचीत की तथा पोषाहार चखकर जांची गुणवत्ता

जालोर. जिले के प्रभारी सचिव विश्वमोहन शर्मा ने मंगलवार को उम्मेदपुर में आयोजित ग्रामीण समस्या समाधान शिविर के फॉलोअप कैंप तथा 3 राजकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। 

विज्ञापन

राज्य सरकार के 2 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने होने के उपलक्ष्य में आहोर ब्लॉक के उम्मेदपुर में आयोजित ग्रामीण समस्या समाधान शिविर के फॉलोअप कैंप के निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने शिविर में लगाई गई हेल्प डेस्क पर जाकर अधिकारियों व कार्मिकों से विभागवार योजनाओं की जानकारी लेकर अधिक से अधिक ग्रामीणों को लाभांवित करने की बात कही। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के निस्तारण को लेकर फीडबैक लेते हुए केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की बात कही। 

bolt Latest News

flash_on
जालोर सिरे मंदिर की तलहटी में बड़ा हादसा, कार सीखने के दौरान पेड़ से टकराई; दो युवक गंभीर रूप से घायल
NEW
flash_on
दीपावली पर्व पर बाजार में रौनक, खरीदारी को उमड़े लोग
flash_on
दीपावली पर्व पर शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा दल की कार्रवाई
flash_on
किसानों के लिए मिलने वाली सब्सिडी वाली खाद का गैर-कृषि कार्यों में उपयोग करने पर होगी कठोर कानूनी कार्रवाई, दोषी अधिकारियों की भी तय होगी व्यक्तिगत जवाबदेही
flash_on
मिलेट्स फूड को प्रोत्साहित करने हेतु जागरूकता गतिविधियों का हुआ आयोजन
flash_on
विकसित भारत युवा संवाद में सांसद लुम्बाराम चौधरी ने युवाओं से किया संवाद

विज्ञापन

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों-कार्मिकों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण और तत्काल निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की जाएं। उन्होंने कहा की केवल आवेदन भरने तक सीमित न रहें, आमजन की समस्याओं का संतुष्टिपूर्ण एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कैम्प में ग्रामीणों को स्वामित्व योजना के तहत पट्टे भी वितरित किए। 

प्रभारी सचिव ने मिड-डे-मील चखकर जांची गुणवत्ता

उन्होंने प्रभारी सचिव विश्वमोहन शर्मा ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय गंगावा नई आबादी स्कूल, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगावा व राजकीय माध्यमिक विद्यालय चरली में मिड-डे-मिल कार्यक्रम के तहत गतिविधियों का निरीक्षण करते हुए मध्यान्ह भोजन, खाद्यान्न की गुणवत्ता की जांच की।  उन्होंने मिड-डे-मील के तहत बच्चों से बातचीत कर पोषाहार की गुणवत्ता को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने सभी स्कूलों में मिड-डे-मील के तहत गुणवत्तापूर्वक भोजन व प्रत्येक दिन हरी सब्जी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों में शौचालय की साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, आहोर उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान सहित अन्य अधिकारी साथ रहे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter