राष्ट्रीय मंच पर प्रतिभा दिखाने का मौका, नशा मुक्ति अभियान से जुड़ेंगे जिले के युवा

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jul 29, 2026 • 6:31 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
राष्ट्रीय मंच पर प्रतिभा दिखाने का मौका, नशा मुक्ति अभियान से जुड़ेंगे जिले के युवा
“राष्ट्रीय मंच पर प्रतिभा दिखाने का मौका, नशा मुक्ति अभियान से जुड़ेंगे जिले के युवा”
Favicon
Read more on ddthindi.com
29 Jul 2026
https://www.ddthindi.com/nasha-mukt-yuva-abhiyan-jalore-youth-to-get-national-platform-through-my-bharat
Copied
राष्ट्रीय मंच पर प्रतिभा दिखाने का मौका, नशा मुक्ति अभियान से जुड़ेंगे जिले के युवा

जालोर. जिले के युवाओं को नशा मुक्ति अभियान से जोड़ते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलने जा रहा है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत के तहत ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान’ शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत जिले में आठ अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। वहां से चयनित प्रतिभागियों को 14 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय ‘नशा मुक्त युवा कॉन्क्लेव’ में भाग लेने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर पर विजेताओं को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी हितेश कुमार बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं है। युवाओं को नशा मुक्त भारत के संकल्प से जोड़ना है। समाज में जन-जागरूकता बढ़ानी है। सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देना है। युवा नेतृत्व को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकेंगे। प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक प्रतियोगिता में ही हिस्सा ले सकेगा। इच्छुक युवाओं को माय भारत पोर्टल पर ‘वॉलिंटियर फॉर भारत’ के अंतर्गत जिले के ‘नशा मुक्त’ टैब में संबंधित इवेंट पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। कार्यक्रम का आयोजन 2 अगस्त को विद्या भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया जाएगा।

आठ विधाओं में होगी प्रतिभा की परीक्षा

अभियान के तहत समूह लोकगीत, समूह नृत्य, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, वाद-विवाद, लघु फिल्म अथवा रील निर्माण, नारा लेखन, कविता लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तर पर जालोर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। वहां वे देशभर के प्रतिभागियों के बीच अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह जालोर और राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने का भी एक सुनहरा अवसर होगा।

शिक्षण संस्थानों और युवा संगठनों से भागीदारी की अपील

माय भारत जिला कार्यालय ने जिले के सभी महाविद्यालयों, स्कूलों, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, युवा क्लबों एवं अन्य युवा संगठनों से अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। विभाग का कहना है कि यह केवल पुरस्कार जीतने का मंच नहीं है। यह विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी का अभियान है।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter