तीखी गांव मे जिन-वाणी जलधारा चातुर्मास की धूम
जालोर. तीखी गांव के जैन उपाश्रय में श्रीनिर्वाणी देवी उपासक साध्वी यत्नदर्शिता आदि ठाणा 3 का चातुर्मास हो रहा है, प्रतिदिन के प्रवचन में सोमवार को यशोदा ने बताया कि पर्व पर्यूषण में धर्म की आराधना करनी है और तपस्या से कर्मों का क्षय करना है। पर्युषण के दिनों में अत्यंत जयणापूर्वक जीवन जीना है और हमारे दिन प्रतिदिन के कार्यों से जाने अनजाने में भी कहीं छोटे-बडे जीवों को कोई पीड़ा या हानि न पहुंचे इसका ख्याल रखना है। पर्युषण पर्व पहले हमारे से हुई गलतियों के लिए सभी से क्षमा मांग कर धर्म की आराधना और तप-जप करने का पर्व है।
विज्ञापन
