परिवार अहमदाबाद गया पीछे मकान का ताला तोड़ सोने चांदी और नकदी चुरा ले गए चोर

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jul 21, 2025 • 7:17 PM  0
अपराध
NEWS CARD
Logo
परिवार अहमदाबाद गया पीछे मकान का ताला तोड़ सोने चांदी और नकदी चुरा ले गए चोर
“परिवार अहमदाबाद गया पीछे मकान का ताला तोड़ सोने चांदी और नकदी चुरा ले गए चोर”
Favicon
Read more on ddthindi.com
21 Jul 2025
https://www.ddthindi.com/burglary-in-dakatra-village-family-away-thieves-steal-gold-cash
Copied
परिवार अहमदाबाद गया पीछे मकान का ताला तोड़ सोने चांदी और नकदी चुरा ले गए चोर
  • बागरा थाना क्षेत्र के डकातरा गांव का मामला

जालोर. एक तरफ पुलिस चोरों को पकड़कर चोरियों का खुलासा कर रही है, वहीं दूसरी ओर चोर अपने इस क्रम को जारी रखते हुए सूने और बंद मकानों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बागरा थाना क्षेत्र के डकातरा गांव का है, जहाँ का परिवार कुछ दिन पहले ही अहमदाबाद चला गया और पीछे चोरों ने मकान में रखे जेवरात और चार लाख रुपए नकद चुरा ले गए।

मामले में पीड़ित जगु भाई पुत्र भूरा भाई पुरोहित निवासी डकातरा हाल एफ/8 रतना सागर कॉम्प्लेक्स नियर सोमेश्वर बंग्लोज अपोजिट गुलाब टॉवर सोला अहमदाबाद शहर ने बागरा थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वे डकातरा में रहते हैं वे पिछले एक महीने पहले परिवार सहित मकान बंद कर अहमदाबाद चले गए, 20 जुलाई 2025 को छोटे भाई गिरधारी ने सुबह 8:30 बजे कॉल कर बताया कि तुम्हारे घर का ताला टूटा हुआ है और अलमारी का सामान बिखरा हुआ पड़ा है। वहीं पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस मौके पर आई और मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन

bolt Latest News

flash_on
वाई-फाई को भी बनाएं सुरक्षित, वरना हैकर की पहुंच आपके घर तक
NEW
flash_on
दांतीवास पटवारी द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का मामला, एसीबी ने प्रकरण दर्ज किया
flash_on
अज्ञात मोबाइल नम्बरों से बालिकाओं को परेशान करने के आरोप में सांचौर कालिका पेट्रोलिंग टीम ने पांच युवकों को दस्तयाब किया
flash_on
डांगावास हत्याकांड में सभी आरोपियों के बरी होने पर कांग्रेस एससी विभाग ने जताया आक्रोश, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
flash_on
उथमण टोल पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वालों के विरुद्ध एसीबी की कार्यवाही
flash_on
ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में की जा रही थी अवैध शराब की तस्करी, सांचौर पुलिस ने 550 कार्टन अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक जब्त किया

जगु भाई ने रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपनी घर की अलमारी (लोहे की)में सोने और चांदी समेत नकद रुपए रखे थे। जिसमें पनसी, रखड़ी झुमके, फतेह वेश समेत 59.5 तोला सोने व 6.5 किलो चांदी व चार लाख रुपए चोर उड़ा ले गए जो अलमारी में रखे हुए थे जो मुझे देखने पर नहीं मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन

एसपी कई बार अपील चुके हैं जालोर एसपी ज्ञानचंद्र यादव जिले में लोगो को कई बार अपील कर यह बता चुके हैं कि कोई परिवार बाहर दक्षिण भारत समेत कहीं निवास करता है तो पीछे घर पर कीमती सामान नहीं रखे और सुरक्षा की दृष्टि से बैंक में लॉकर खुलवाकर उसमें यह कीमती सामान रखे। साथ ही घर पर संभव हो तो सीसीटीवी कैमरे लगाएं ताकि चोरों को पकड़ने में आसानी हो।

विज्ञापन

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter