पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सदैव तैयार रहा है आईएफडब्ल्यूजे - दवे

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Oct 28, 2025 • 6:10 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सदैव तैयार रहा है आईएफडब्ल्यूजे - दवे
“पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सदैव तैयार रहा है आईएफडब्ल्यूजे - दवे”
Favicon
Read more on ddthindi.com
28 Oct 2025
https://www.ddthindi.com/ifwj-anniversary-seminar-in-jalore-focus-on-journalist-welfare-and-media-challenges
Copied
पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सदैव तैयार रहा है आईएफडब्ल्यूजे - दवे

जालोर. इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट पत्रकार संगठन की स्थापना दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर मंगलवार को जालोर स्थित सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय हॉल में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के दौरान पीआरओ कार्यालय से सेवानिवृत्त अशोक दवे ने कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा को लेकर आईएफडब्ल्यूजे सदैव तैयार रहा है। दवे ने कहा कि समय के साथ पत्रकारिता में भी बदलाव आया है। नई तकनीक में पत्रकारों के लिए चुनौतियां भी बढ़ गई है। इसलिए संगठन के माध्यम से पत्रकार इन चुनौतियों को पार कर सकता है। इसमें आईएफडब्ल्यूजे संगठन अग्रणी है।

विज्ञापन

जालोर नागरिक बैंक के पूर्व अध्यक्ष नितिन सोलंकी ने कहा कि लोकतंत्र के तीनों स्तम्भों की धुर्री मीडिया है, मीडिया को अपनी कसौटी पर खरा रहना होगा, इसके बावजूद कई प्रकार की परेशानियों से गुजरना पड़ता है। मुश्किल परिस्थितियों में पत्रकारों के लिए आईएफडब्ल्यूजे जैसे संगठन मजबूती के साथ खड़े रहते है। पत्रकारों को भी अपनी तकनीक बढ़ाने के साथ डिजिटल माध्यम के दौर में प्रतिष्ठा कायम रखनी होगी। तभी पाठक विश्वास रख पाएंगे।

विज्ञापन

आईएफडब्ल्यूजे के जिलाध्यक्ष दिलीपसिंह बालावत ने आईएफडब्ल्यूजे संगठन के बारे में बताते हुए कहा कि करीब 30 हजार प्राथमिक सदस्यों से भी अधिक संख्या में पत्रकार इस संगठन का हिस्सा बन चुके हैं। करीब 17 भाषाओं में 12 हजार से अधिक प्रकाशनों और कई चैनलों का प्रतिनिधित्व करते है, जिससे आईएफडब्ल्यूजे जैसे संगठन की जिम्मेदारी और बढ़ गई है, बालावत ने कहा कि पत्रकारों को अपनी कसौटी पर खरा रहना होगा, संगठन सदैव हितों की रक्षा में तैयार रहेगा। इस अवसर पर प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया के कई पत्रकारबन्धु उपस्थित थे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter