40 तोला सोने के जेवरात और नकदी घर से चुरा ले गए चोर, अब पुलिस के चक्कर लगाने को मजबूर डाकघर का बीपीएम

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Nov 12, 2025 • 6:13 PM  0
अपराध
NEWS CARD
Logo
40 तोला सोने के जेवरात और नकदी घर से चुरा ले गए चोर, अब पुलिस के चक्कर लगाने को मजबूर डाकघर का बीपीएम
“40 तोला सोने के जेवरात और नकदी घर से चुरा ले गए चोर, अब पुलिस के चक्कर लगाने को मजबूर डाकघर का बीपीएम”
Favicon
Read more on ddthindi.com
12 Nov 2025
https://www.ddthindi.com/post-office-bpm-robbed-of-40-tola-gold-and-cash-in-jalore-pleads-for-justice
Copied
40 तोला सोने के जेवरात और नकदी घर से चुरा ले गए चोर, अब पुलिस के चक्कर लगाने को मजबूर डाकघर का बीपीएम
  • रोते हुए मीडिया को बताई अपनी पीड़ा, कहा कोई मदद नहीं कर रहा

जालोर. जिले के आहोर उपखंड क्षेत्र के चवरछा निवासी अनिल कुमार रावल जो डाक विभाग में पोस्टमैन है, और डाक वितरण का काम करते है, उन्होंने बुधवार को जिला मुख्यालय पहुँच एसपी शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया को ज्ञापन सौंप करीब सात माह पूर्व अपने घर में दिन दहाड़े हुई चोरी की वारदात का खुलासा करने की मांग की। पीड़ित अनिल कुमार ने इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट दी हुई है और कार्रवाई नहीं होने से आहत अनिल कुमार ने एक बार फिर एसपी के सामने फरियाद की।

विज्ञापन

ज्ञापन देने के बाद पीड़ित ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 12 अप्रैल को उसके घर चवरछा में मकान में चोरी की वारदात हुई, जिसमें करीब 40 तोला सोना, चांदी और एक लाख रुपए नकद चोरी कर ले गए जिसकी रिपोर्ट मैने आहोर पुलिस थाने में दी, लेकिन अब तक सात महीने गुजर जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। इतना ही नहीं मुझे जिस पर शक है, मैने पुलिस में उसका नाम तक बता दिया है बावजूद पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि एसपी को ज्ञापन सौंपा है उन्होंने मुझे जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। 

नई तिजोरी खरीदी उसको उतारने आए में से शक

अनिल कुमार रावल ने बताया कि मुझे शक है कि मैंने अपने घर के लिए एक नई तिजोरी खरीदी थी, जिसको उतारने के लिए मैने किसी को बुलाया था और इसके कुछ दिन बाद चोरी हुई, जिसमें मेरा सब कुछ माल चोरी हो गया और अब मै दर दर भटकने को मजबूर हूँ। अनिल कुमार ने बताया कि जबसे चोरी हुई है उसके बाद से जैसे मै ही आरोपी हूँ उस नजर से लोग मुझे देख रहे हैं।

bolt Latest News

flash_on
डांगावास हत्याकांड में सभी आरोपियों के बरी होने पर कांग्रेस एससी विभाग ने जताया आक्रोश, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
NEW
flash_on
उथमण टोल पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वालों के विरुद्ध एसीबी की कार्यवाही
flash_on
ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में की जा रही थी अवैध शराब की तस्करी, सांचौर पुलिस ने 550 कार्टन अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक जब्त किया
flash_on
मोदरा डबल मर्डर केस : राजस्थान हाईकोर्ट ने हत्या मामले में फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदला
flash_on
एसीबी जालोर द्वारा 12 वर्ष पुराने नगर परिषद सिरोही से संबंधित प्रकरण में 10 आरोपियों के विरुद्ध चालान पेश किया
flash_on
निष्पक्ष जांच कर दोषियों को पकड़ने की सहमति के बाद शव का हुआ पोस्टमार्टम

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter