धर्म चेतना यात्रा के चतुर्थ दिवस में नारायणगिरि महाराज के अभियान से प्रेरित होकर कई युवाओं ने नशा मुक्ति का लिया संकल्प

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Aug 24, 2025 • 6:13 PM  0
सामाजिक गतिविधि
NEWS CARD
Logo
धर्म चेतना यात्रा के चतुर्थ दिवस में नारायणगिरि महाराज के अभियान से प्रेरित होकर कई युवाओं ने नशा मुक्ति का लिया संकल्प
“धर्म चेतना यात्रा के चतुर्थ दिवस में नारायणगिरि महाराज के अभियान से प्रेरित होकर कई युवाओं ने नशा मुक्ति का लिया संकल्प”
Favicon
Read more on ddthindi.com
24 Aug 2025
https://www.ddthindi.com/narayan-giri-dharma-chetna-yatra-day-4-youth-pledge-de-addiction
Copied
धर्म चेतना यात्रा के चतुर्थ दिवस में नारायणगिरि महाराज के अभियान से प्रेरित होकर कई युवाओं ने नशा मुक्ति का लिया संकल्प

जालोर. सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर, श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता व दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष महंत नारायण गिरि महाराज ने राजस्थान की धर्म चेतना यात्रा के चतुर्थ दिवस में रविवार को अनेक शहरों में नशा मुक्ति की अलख जगाई। कई युवाओं ने उनके नशे के खिलाफ चल रहे अभियान व्यसन विराम एक प्रयास से प्रेरित होकर नशा मुक्ति का संकल्प लिया। महंत ने अनेक तीर्थ स्थलों का दर्शन तथा उस क्षेत्र में भक्तों को भी आशीर्वाद दिया एवं चातुर्मास कर रहे संतों से भेंट कर धर्म चर्चा व राष्ट्रोत्थान के लिए चिंतन किया।

 नारायण गिरि महाराज ने जालौर में आनंद वात्सल्य धाम में चातुर्मास पर विराजमान साध्वी आनंद बाईसा से भेंटकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया और धर्म चर्चा की। साध्वी आनंद बाईसा ने महंत का स्वागत अभिनंदन किया। महंत ने  खेड़ादेवी माताजी मंदिर पोमावा सुमेरपुर पाली राजस्थान में चातुर्मास पर विराजमान  श्री दिव्य देव स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज से सप्रेम भेंट की तथा उनको आशीर्वाद दिया एवं उनसे सनातन वैदिक धर्म के गूढ़ सिद्धांतों की चर्चा करते हुए  समाज को प्रोन्नति के सिद्धांतों पर लाने के लिए धार्मिक चर्चा की।

विज्ञापन

इसके बाद यात्रा के क्रम में तखतगढ पाली में चातुर्मास कर रही जैन साध्वी चंद्रप्रभा महाराज से भेंट की। दोनों संतों ने धर्म चर्चा व  राष्ट्र चिंतन किया व व्यसन विराम एक प्रयास अभियान को लेकर चर्चा की। जैन साध्वी चंद्रप्रभा महाराज ने कहा कि  नारायण गिरि महाराज नशे के खिलाफ जो अभियान शुरू किया है, वह समाज को नई दिशा व दशा देने का कार्य कर रहा है। हजारों लाखों लोग उनके अभियान से प्रेरित होकर नशे से मुक्त हो रहे हैं।

विज्ञापन


महाराज ने सुमेरपुर पाली में सिक्किम के राज्यपाल महामहिम ओमप्रकाश माथुर से सप्रेम मुलाकात की तथा उनका अभिनंदन किया तथा सिक्किम की स्थितियों के सुधार के लिए महाराज ने उनसे चर्चा की किस प्रकार से पूर्वोत्तर राज्य में शांति  स्थापित हो सके क्योंकि पूर्वोत्तर राज्य के सुरक्षित होने पर भारत अत्यंत सुरक्षित हो सकता है। इसी प्रकार महंत ने सुमेरपुर, पाली के गांव खिमांदी में फ्लाइट लेफ्टिनेंट शहीद ऋषिराज सिंह देवडा को श्रद्धांजलि अर्पित की व उनके प्रति अपनी  शोक संवेदनाएं व्यक्त की तथा उनके साहसिक कार्य हेतु उनका स्मरण किया।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter