बागरा में नवनिर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा विधि विधान से सम्पन्न

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Nov 27, 2025 • 5:01 PM  0
सामाजिक गतिविधि
NEWS CARD
Logo
बागरा में नवनिर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा विधि विधान से सम्पन्न
“बागरा में नवनिर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा विधि विधान से सम्पन्न”
Favicon
Read more on ddthindi.com
27 Nov 2025
https://www.ddthindi.com/newly-constructed-temple-consecration-completed-in-bagra
Copied
बागरा में नवनिर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा विधि विधान से सम्पन्न

देवेन्द्रराज सुथार / बागरा. कस्बे के गोशाला निकट भबूतासिद्ध महाराज और नागाजी महाराज के नवनिर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा महोत्सव गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त में संपन्न हुई। पूरे विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ यह आयोजन जागनाथ महादेव मंदिर के महंत महेंद्र भारती के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सुबह से ही आसपास के गांवों और कस्बों के लोग बड़ी संख्या में बागरा पहुंचने लगे थे।

सुबह से पंडितों की देखरेख में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए थे। चढ़ावे के लाभार्थियों द्वारा सभी विधियों को परंपरा अनुसार संपन्न करवाया गया। मंदिर प्रतिष्ठा से एक दिन पूर्व बुधवार की रात भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें बाहर से आए कलाकारों ने भजनों की सुन्दर प्रस्तुतियां देकर भक्तिभाव को और गहराई दी। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

प्रतिष्ठा के अंतिम दिन सुबह तोरण वंदन, मोबन स्थापना, शिखर कलश स्थापना, ध्वजा दंड और मूर्ति स्थापना जैसे प्रमुख अनुष्ठान पूरे विधि विधान से किए गए। इन सभी कार्यक्रमों का आयोजन मंत्रोच्चार के बीच चढ़ावे के लाभार्थियों द्वारा संपन्न किया गया। धार्मिक माहौल में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और मंदिर परिसर में पूरे दिन रौनक बनी रही।

गुरुवार को फले चुनड़ी महाप्रसादी का भी आयोजन किया गया जिसे बागरा के समस्त देवासी समाज की ओर से रखा गया था। महाप्रसाद में आसपास के गांवों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसादी ग्रहण कर पुण्य कमाया। आयोजन समिति और समाज के लोगों ने पूरे उत्साह और सेवा भाव के साथ सभी श्रद्धालुओं की देखभाल की।

विज्ञापन

कार्यक्रम में मंडवारिया के महंत तीरथ गिरी, महंत विक्रमनाथ, चूरा के हरिनाथ महाराज, विष्णु भारती सहित कई साधु संत उपस्थित रहे। इस धार्मिक आयोजन में भाजपा नेता भूपेंद्र देवासी, जालोर प्रधान नारायण सिंह, उपप्रधान प्रतिनिधि हनवंत सिंह देवड़ा, रूप सिंह नारणावास सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया।

प्रतिष्ठा महोत्सव के सफल आयोजन से पूरे क्षेत्र में उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ और धार्मिक कार्यक्रमों की गरिमा ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter