रोटरी क्लब जालोर ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jan 24, 2026 • 6:03 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
रोटरी क्लब जालोर ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित
“रोटरी क्लब जालोर ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित”
Favicon
Read more on ddthindi.com
24 Jan 2026
https://www.ddthindi.com/rotary-club-jalore-national-girl-child-day-awareness-seminar
Copied
रोटरी क्लब जालोर ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित

जालोर. रोटरी क्लब जालोर द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिका जागरूकता विषय पर एक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन देव नारायण बालिका आवासीय विद्यालय, दूरदर्शन केंद्र के पास, जालोर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों, सुरक्षा, शिक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मोर कंवर, अधीक्षक किशोर एवं बाल सुधार गृह, जालोर तथा सरिता चौधरी, एडवोकेट एवं सदस्य बाल संरक्षण समिति, जालोर रहीं। अतिथियों ने अपने संबोधन में बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य, समान अवसर और समाज में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में रोटरी क्लब जालोर की अध्यक्ष विनिता ओझा, सचिव मंजू चौधरी सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। इनमें शीला चौधरी, नीरा माथुर पवन ओझा, चेतना औझा हेमेंद्र बगेडियादिनेश सुन्देशा एवं अन्य कई रोटेरियन साथी शामिल रहे। कार्यक्रम सायं 4:30 बजे प्रारंभ हुआ तथा सभी रोटेरियन साथियों छात्रावास संचालिका उर्मिला दजीँ के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रोटरी क्लब जालोर द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

bolt Latest News

flash_on
स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से नगर परिषद जालोर एवं नगर पालिका सायला को मिलेगी क्विक रिस्पोंस व्हीकल तथा फायर बाइक
NEW
flash_on
सूर्योपासना का महापर्व छठ पर अस्तंचल सूर्य को अर्घ्य देकर की मंगल कामना
flash_on
पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन ने 12 ग्राम पंचायतों के 35 मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
flash_on
जालोर जिले में रेलवे परियोजना के लिए अवाप्त भूमि के मुआवजा दावों हेतु 15 दिवस में आवेदन प्रस्तुत करें
flash_on
अंतिम प्रशिक्षण के बाद दल मतदान केंद्रों के लिए रवाना, रानीवाड़ा, सरनाऊ व बागोड़ा पंचायत समिति क्षेत्रों में होगा मतदान
flash_on
मतदाता सूची का हुआ प्रारूप प्रकाशन, राजनैतिक दलों के साथ बैठक संपन्न

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter