भाजपा सरकार ने बार बार टालकर ग्रामीण और शहरी लोकतांत्रिक व्यवस्था को ही समाप्त कर दिया - भाटिया

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Nov 9, 2025 • 6:30 PM  0
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
भाजपा सरकार ने बार बार टालकर ग्रामीण और शहरी लोकतांत्रिक व्यवस्था को ही समाप्त कर दिया - भाटिया
“भाजपा सरकार ने बार बार टालकर ग्रामीण और शहरी लोकतांत्रिक व्यवस्था को ही समाप्त कर दिया - भाटिया”
Favicon
Read more on ddthindi.com
9 Nov 2025
https://www.ddthindi.com/bjp-delays-local-elections-democracy-undermined-jalore-jayanti-bhatia
Copied
भाजपा सरकार ने बार बार टालकर ग्रामीण और शहरी लोकतांत्रिक व्यवस्था को ही समाप्त कर दिया - भाटिया

जालोर. राजीव गाँधी भवन जालोर में राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन, जालोर की बैठक राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन के राजस्थान प्रदेश प्रभारी जयंती भाटिया के मुख्य आतिथ्य में और जिला अध्यक्ष विनय व्यास की अध्यक्षता में आयोजित हुई। प्रदेश प्रभारी जयंती भाटिया ने बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि भाजपा सरकार देश के लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है I देश का संविधान खतरे में है I राजस्थान में पंचायती राज एवं नगर निकाय के चुनाव को भाजपा सरकार ने बार बार टालकर ग्रामीण और शहरी लोकतांत्रिक व्यवस्था को ही समाप्त कर दिया है I वर्तमान हालातों के मद्देनजर आज जनता कांग्रेस के प्रति उम्मीद की नजर से देख रही है I ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ता को मजबूती से धरातल पर सक्रिय रहने की आवश्यकता है I 

राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन नगर निकाय एवं पंचायती राज क्षेत्र में सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राजनैतिक प्रतिनिधित्व करने के लिये आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है। पंचायती राज संस्थाओं को मजबूती देने के लिये कांग्रेस सरकार द्वारा किये गये 73 वें और 74 वें संविधान संशोधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। एआईसीसी सदस्य ज़ितेन्द्र कसाना ने बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने में राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन का महत्वपुर्ण योगदान है। उन्होंने कांग्रेस विचारधारा के असंगठित लोगों को राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन से जुड़ने का आह्वान किया।

विज्ञापन

bolt Latest News

flash_on
आहोर क्षेत्र में स्वीकृत 34 माइनिंग खदानों को निरस्त करवाने की मांग, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले विधायक छगनसिंह राजपुरोहित
NEW
flash_on
प्रथम दिन जिला परिषद सदस्यों के लिए 26 व्यक्तियों द्वारा 29 नामांकन व पंचायत समिति सदस्यों के लिए 56 व्यक्तियों द्वारा 62 नामांकन प्राप्त हुए
flash_on
रोमेरो मार्ग पर गंदे पानी के जमाव का निरीक्षण कर जल्द समाधान का दिया आश्वासन 
flash_on
पंचायत राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आहोर-भाद्राजून में की तैयारी बैठक, कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने का आह्वान
flash_on
पंचायत राज चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर जुटें—डॉ. संजीव राजपुरोहित
flash_on
टिकट लेने की कतार में खड़े रहे वो चेहरे जो अक्सर कांग्रेस के कार्यक्रमों में नहीं दिखते

बैठक में जिला अध्यक्ष विनय व्यास ने पिछले चार माह का राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन जालोर की गतिविधियों का ब्यौरा दिया। बैठक में राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश सचिव गीताश्री मेघवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता उदयसिंह राव, पुनमाराम साँखला, मुरीदखान मेहर ने भी अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन के आगामी कार्यक्रम सर्वोदय संकल्प शिविर को जालोर में आयोजित करवाने की चर्चा की गयी। बैठक का संचालन प्रवीण लूंकड ने किया। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी ज़िला उपाध्यक्ष जुल्फीकार अली भुट्टो, जिला सचिव कालूराम मेघवाल, उम्मेदसिंह चारण, दिलीप गर्ग, जाहिद खान, ईश्वरसिंह, हरिशसिंह राव, पुखराज माली, प्रह्लाद कुमार, जोगाराम, किरण सुथार समेत अनेक कांग्रेसी उपस्थित रहेI

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter