चंदनसिंह कोराणा बने श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश महासचिव, 2015 से निभा रहे हैं जिलाध्यक्ष का दायित्व

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Sep 24, 2025 • 7:14 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
चंदनसिंह कोराणा बने श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश महासचिव, 2015 से निभा रहे हैं जिलाध्यक्ष का दायित्व
“चंदनसिंह कोराणा बने श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश महासचिव, 2015 से निभा रहे हैं जिलाध्यक्ष का दायित्व”
Favicon
Read more on ddthindi.com
24 Sep 2025
https://www.ddthindi.com/chandansingh-korana-rajasput-karni-sena-province-vice-president
Copied
चंदनसिंह कोराणा बने श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश महासचिव, 2015 से निभा रहे हैं जिलाध्यक्ष का दायित्व
  • आबूरोड में हुए दो दिवसीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मकराना ने की नियुक्ति
  • जिलाध्यक्ष के रूप में कई आंदोलनों में निभाई अपनी भूमिका

जालोर. ग्रेनाइट उद्यमी व करणी सेना के जालोर जिलाध्यक्ष चंदनसिंह कोराणा को हाल ही में आबूरोड में हुए श्री राजपूत करणी सेना के दो दिवसीय अधिवेशन में प्रदेश महासचिव का दायित्व सौंपा है। चंदनसिंह लंबे समय से जालोर जिलाध्यक्ष पद पर है और संगठन के निर्देशानुसार जब भी कोई आंदोलन, धरना प्रदर्शन की आवश्यकता हुई तो बतौर नेतृत्व करते हुए शासन तक लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात पहुंचाने में मुख्य भूमिका निभाई। सरल व्यक्तित्व लेकिन अपनी बात को मुखर होकर रखने की महारत रखने वाले चंदनसिंह ग्रेनाइट व्यवसायी है और विश्व की सबसे बड़ी ग्रेनाइट मंडी में लंबे समय से व्यवसाय को स्थापित करते हुए तालमेल के साथ आगे बढ़ने की काबिलियत रखने वालो में कोराणा नाम आता है। हाल ही उनकी करणी सेना के प्रदेश महासचिव पद पर हुई नियुक्ति भी उनकी सबको साथ लेकर चलने एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए हुई है। बता दें कि श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक स्व. लोकेन्द्रसिंह कालवी ने चंदनसिंह को 2015 में संगठन के जालोर जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा था। 

उसके बाद चंदनसिंह ने कई संघर्ष किए जिसमें ईडब्ल्यूएस आरक्षण को लेकर जिला और तहसील स्तर पर ज्ञापन की बात हो, पद्मावत फिल्म को लेकर इतिहास के साथ छेड़छाड़ का विरोध हो, या अन्य किसी के द्वारा भी इतिहास के साथ की गई छेड़छाड़ के विरोध में कई बार धरना प्रदर्शन किए।

विज्ञापन

भुगंरा गैस त्रासदी में जालौर से कई करणी सैनिकों के साथ जोधपुर पहुंच के धरना प्रदर्शन में भाग लिया। वही सुखदेव सिंह प्रकरण को लेकर निष्पक्ष जांच के साथ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी शामिल हैं।

bolt Latest News

flash_on
जालोर सिरे मंदिर की तलहटी में बड़ा हादसा, कार सीखने के दौरान पेड़ से टकराई; दो युवक गंभीर रूप से घायल
NEW
flash_on
दीपावली पर्व पर बाजार में रौनक, खरीदारी को उमड़े लोग
flash_on
दीपावली पर्व पर शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा दल की कार्रवाई
flash_on
किसानों के लिए मिलने वाली सब्सिडी वाली खाद का गैर-कृषि कार्यों में उपयोग करने पर होगी कठोर कानूनी कार्रवाई, दोषी अधिकारियों की भी तय होगी व्यक्तिगत जवाबदेही
flash_on
मिलेट्स फूड को प्रोत्साहित करने हेतु जागरूकता गतिविधियों का हुआ आयोजन
flash_on
विकसित भारत युवा संवाद में सांसद लुम्बाराम चौधरी ने युवाओं से किया संवाद

कई सालों तक मारवाड़ राजपूत सभा के सदस्य रहे

चंदनसिंह कोराणा कई वर्षों तक मारवाड़ राजपूत सभा के सदस्य रहे हैं, 2023 में जालोर जिला प्रतिनिधि के तौर पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। उन्होंने मारवाड राजपूत सभा के हर आंदोलन में हिस्सा लिया। ईडब्ल्यूएस आरक्षण को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत करने, केंद्र सरकार में इसका सरलीकरण करने जैसे कई मुद्दों पर भी अग्रणी भूमिका निभाई। आबूरोड में 15 व 16 सितंबर को हुए दो दिवसीय अधिवेशन में श्री करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराणा, राष्ट्रीय प्रभारी प्रहलाद सिंह खींची, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सिंह खिजूरी, प्रदेश सचिव नारायण सिंह देवराला, सिरोही जिला अध्यक्ष नारायण सिंह देवड़ा, पाली जिलाध्यक्ष अजयपाल सिंह हेमावास सहित कई प्रदेश अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष व करनी सैनिक मौजूद रहे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter