जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों को दी एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Oct 30, 2025 • 7:19 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों को दी एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी
“जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों को दी एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी”
Favicon
Read more on ddthindi.com
30 Oct 2025
https://www.ddthindi.com/district-election-officer-sir-process-political-parties-jalore
Copied
जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों को दी एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी

जालोर . विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गुरूवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में एसआईआर के महत्वपूर्ण बिन्दुओं को लेकर राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की गई।

विज्ञापन

 जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूचियों के मुद्रण व प्रशिक्षण 28 से 03 नवम्बर तक आयोजित किया जा रहा है। बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर परिणगना पत्र भरने का कार्य 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक किया जाएगा। मतदाता सूचियों का ड्राफ्ट प्रकाशन 9 दिसम्बर को किया जायेगा तथा 9 दिसम्बर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक दावें व आपत्तियों प्राप्त की जायेगी। ईआरओ/एईआरओ द्वारा नोटिस पर सुनवाई व सत्यापन की तिथि 9 दिसम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक एवं मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रमके तहत बीएलओ द्वारा प्रत्येक घर पहुँच परिगणना प्रपत्रों का वितरण किया जायेगा जिस पर मतदाताओं को अपनी नवीनतम रंगीन फोटो चस्पा करने तथा वांछित सूचनाएँ भरनी होगी। परिगणना प्रपत्र को बीएलओ द्वारा पुनः घर-घर पहुँच संग्रहण किया जायेगा। एसआईआर का उद्देश्य स्वस्थ मतदाता सूचियों का निर्माण करना है जिसमें सभी पात्र व्यक्तियों को शामिल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान की वेबसाइट https://election.rajasthan.gov.in पर भी उपलब्ध है।

bolt Latest News

flash_on
जालोर सिरे मंदिर की तलहटी में बड़ा हादसा, कार सीखने के दौरान पेड़ से टकराई; दो युवक गंभीर रूप से घायल
NEW
flash_on
दीपावली पर्व पर बाजार में रौनक, खरीदारी को उमड़े लोग
flash_on
दीपावली पर्व पर शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा दल की कार्रवाई
flash_on
किसानों के लिए मिलने वाली सब्सिडी वाली खाद का गैर-कृषि कार्यों में उपयोग करने पर होगी कठोर कानूनी कार्रवाई, दोषी अधिकारियों की भी तय होगी व्यक्तिगत जवाबदेही
flash_on
मिलेट्स फूड को प्रोत्साहित करने हेतु जागरूकता गतिविधियों का हुआ आयोजन
flash_on
विकसित भारत युवा संवाद में सांसद लुम्बाराम चौधरी ने युवाओं से किया संवाद

विज्ञापन

 बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से प्रत्येक बूथ पर बीएलए की नियुक्ति सहित स्वस्थ मतदाता सूचियों के निर्माण के लिए विस्तार से चर्चा की गई।  बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश मेवाड़ा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी लादेश शर्मा, निर्वाचन शाखा के शंभुसिंह, भाजपा के केशव व्यास, सुरेश सोलंकी व डिंपल सिंह, आईएनसी के भंवरलाल मेघवाल, रमेश सोलंकी व सैयद मुमताज अली सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter