विशेष टीकाकरण अभियान के अंतर्गत साजनपुरा में जागरूकता कार्यक्रम एवं टीकाकरण सत्र का सफल आयोजन

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Aug 2, 2025 • 7:30 PM  0
स्वास्थ्य
NEWS CARD
Logo
विशेष टीकाकरण अभियान के अंतर्गत साजनपुरा में जागरूकता कार्यक्रम एवं टीकाकरण सत्र का सफल आयोजन
“विशेष टीकाकरण अभियान के अंतर्गत साजनपुरा में जागरूकता कार्यक्रम एवं टीकाकरण सत्र का सफल आयोजन”
Favicon
Read more on ddthindi.com
2 Aug 2025
https://www.ddthindi.com/special-immunization-campaign-sajnpura-vaccination-awareness
Copied
विशेष टीकाकरण अभियान के अंतर्गत साजनपुरा में जागरूकता कार्यक्रम एवं टीकाकरण सत्र का सफल आयोजन

जालोर. विशेष टीकाकरण अभियान के अंतर्गत गांव साजनपुरा सायला में जागरूकता कार्यक्रम, विशेष टीकाकरण सत्र एवं समुदाय संपर्क कार्यक्रम का सफल आयोजन जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. राजकुमार बाजिया तथा खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सायला डॉ. रघुनंदन विश्नोई के निर्देशन में, यूनिसेफ राजस्थान एवं DISHA संस्था (RCDSSS) के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।

विज्ञापन

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय में टीकाकरण से वंचित बच्चों की पहचान, उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित करना, तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना था। विशेष टीकाकरण सत्र के दौरान कई वंचित बच्चों को जीवनरक्षक टीके लगाए गए एवं उनके अभिभावकों को समय पर टीकाकरण करवाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में साजनपुरा के फ्रंटलाइन वर्कर्स, आशा सहयोगिनी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की सहायता से वंचित परिवारों की पहचान की गई। आगामी ग्राम स्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत साजनपुरा में सरपंच इदा बनो एवं उपसरपंच उत्तम सिंह की उपस्थिति में समुदाय को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। सीएचओ लालू खान एवं एएनएम अर्चना द्वारा घर-घर जाकर संपर्क किया गया और ग्रामीणों को विशेष टीकाकरण सत्र हेतु आमंत्रित किया गया। इस दौरान जननी सुरक्षा योजना, पालनहार योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

bolt Latest News

flash_on
मानवता की मिसाल: हाई रिस्क प्रेग्नेंसी मरीज के लिए एएनएम ने किया रक्तदान, बचाई गर्भवती महिला की जान
NEW
flash_on
विश्व स्तनपान सप्ताह का हुआ शुभारंभ, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का दिया संदेश
flash_on
सायला सीएचसी में टीकाकरण व प्रसूताओं के रिकॉर्ड मेंटेन नहीं तथा एक्सरे सुविधा बंद होने पर एडीएम ने लगाई फटकार
flash_on
एमसीएचएन दिवस पर 465 गर्भवती महिलाओं की जांच एवं 1040 बच्चों का हुआ टीकाकरण
flash_on
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में गर्भवती महिलाओं की हुई विशेष स्वास्थ्य जांच
flash_on
जसवंतपुरा में टीकाकरण पर क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित, हर बच्चे को जीवनरक्षक टीका लगाने का लिया सामूहिक संकल्प

विज्ञापन

कार्यक्रम में DISHA संस्था के ब्लॉक समन्वयक लक्ष्मण राम ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से गांव में टीकाकरण के प्रति सकारात्मक माहौल बना है। महिलाओं एवं परिजनों में बच्चों का समय पर टीकाकरण करवाने की जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter