पैक्स कर्मचारियों ने कहा हमारी मांगे नहीं मानी तो 29 सितंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Sep 26, 2025 • 8:01 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
पैक्स कर्मचारियों ने कहा हमारी मांगे नहीं मानी तो 29 सितंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार
“पैक्स कर्मचारियों ने कहा हमारी मांगे नहीं मानी तो 29 सितंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार”
Favicon
Read more on ddthindi.com
26 Sep 2025
https://www.ddthindi.com/PACS-Employees-Warn-of-Indefinite-Strike-from-September-29-if-Demands-Are-Not-Met-in-Jalore
Copied
पैक्स कर्मचारियों ने कहा हमारी मांगे नहीं मानी तो 29 सितंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार
  • जिला मुख्यालय पर रा.सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने दिया धरना
  • एक दिवसीय सांकेतिक धरना देकर सौंपा ज्ञापन

जालोर. प्रदेशभर में पैक्स कर्मचारियों अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर उप रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा। इसी के तहत जालोर में भी पैक्स कर्मचारी जिला मुख्यालय पर एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन करते हुए उप रजिस्ट्रार कार्यालय पहुँच ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि प्रदेश की ग्राम सेवा सहकारी समितियां के कार्यरत कार्मिकों का जिला केडर बनाते हुए नियोक्ता निर्धारण करने, सहकारी बैंकों में ऋण पर्यवेक्षकों के पद कई वर्षों से रिक्त है इन पदों पर समिति व्यवस्थापकों से ही शत प्रतिशत नियुक्ति करने, एक बार पुनः नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाकर समस्त कार्मिकों को नियमित कारण करने, ग्राम सेवा सहकारी समितियां की कार्मिकों की सेवा नियम 2022 में संशोधित करते हुए सेवा नियम कार्मिक विभाग द्वारा बनाए जाने एवं केंद्रीय सहकारी बैंकों में बैंकिंग सहायक के रिक्त पदों में से व्यवस्थापकों के लिए आरक्षित 20 प्रतिशत कोटे के नियमों में वांछित संशोधन करने एवं इस प्रक्रिया में आयु सीमा, अनुभव सहित स्क्रीनिंग की अनिवार्यता में बाध्यता हटाने की मांग की है। ज्ञापन में चेतावनी देते हुए कहा कि हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगामी 29 सितंबर सोमवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का आगाज होगा।

विज्ञापन

राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजकों ने बताया कि पैक्स कर्मचारियों की लंबे अरसे से अपनी मांगों के निराकरण के लिए सरकार की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं लेकिन सरकार विभाग की हठधर्मिता पर ध्यान नहीं दे रही है जिससे कर्मचारियों पर वेतन तक के संकट हैं अब कॉमन कैडर का गठन किया जाना ही सभी समस्याओं का एकमात्र हाल है। इस दौरान राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संंघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक हनुमानसिंह राजावत, , सुरेंद्र सिंह, भबूतमल, भवरलाल, कुंदनसिंह बालावत समेत बड़ी संख्या में पैक्स कर्मचारी मौजूद रहे।

bolt Latest News

flash_on
स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से नगर परिषद जालोर एवं नगर पालिका सायला को मिलेगी क्विक रिस्पोंस व्हीकल तथा फायर बाइक
NEW
flash_on
सूर्योपासना का महापर्व छठ पर अस्तंचल सूर्य को अर्घ्य देकर की मंगल कामना
flash_on
पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन ने 12 ग्राम पंचायतों के 35 मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
flash_on
जालोर जिले में रेलवे परियोजना के लिए अवाप्त भूमि के मुआवजा दावों हेतु 15 दिवस में आवेदन प्रस्तुत करें
flash_on
अंतिम प्रशिक्षण के बाद दल मतदान केंद्रों के लिए रवाना, रानीवाड़ा, सरनाऊ व बागोड़ा पंचायत समिति क्षेत्रों में होगा मतदान
flash_on
मतदाता सूची का हुआ प्रारूप प्रकाशन, राजनैतिक दलों के साथ बैठक संपन्न

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter