जालोर जिला बिल्डरर्स एण्ड डवलवपर्स एसोसिएशन का गठन, रूपराज पुरोहित बने कार्यवाहक अध्यक्ष

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 29, 2025 • 6:51 PM  0
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
जालोर जिला बिल्डरर्स एण्ड डवलवपर्स एसोसिएशन का गठन, रूपराज पुरोहित बने कार्यवाहक अध्यक्ष
“जालोर जिला बिल्डरर्स एण्ड डवलवपर्स एसोसिएशन का गठन, रूपराज पुरोहित बने कार्यवाहक अध्यक्ष”
Favicon
Read more on ddthindi.com
29 Jun 2025
https://www.ddthindi.com/jalore-builders-developers-association-formed-roopraj-purohit-appointed
Copied
जालोर जिला बिल्डरर्स एण्ड डवलवपर्स एसोसिएशन का गठन, रूपराज पुरोहित बने कार्यवाहक अध्यक्ष

जालोर. प्रोपर्टी डीलिंग का काम करने वाले फर्मों व कम्पनियों के लोगों की रविवार को विजय पैराडाइज होटल में बैठक हुई। बैठक में जालोर जिला बिल्डर एण्ड डवलवपर्स एसोसिएशन का गठन करने का निर्णय किया गया। इस बैठक में कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में रूपराज पुरोहित को चुना गया। साथ ही दस दिन के लिए सदस्यता अभियान शुरू किया गया। आगामी बैठक 09 जुलाई 2025 को रखने का निर्णय किया गया। 

विज्ञापन

 एसोसिएशन के रजिस्ट्रेशन व बैंक कार्य के लिए कार्यवाहक संयोजक के तौर पर रूपराज पुरोहित को चुना गया। इसी दौरान मिटिंग में कई महत्वपुर्ण कार्यो पर चर्चा की एवं निर्णय लिए गए। पुरोहित ने बताया कि पूरे जिले के बिल्डर्स, डवलपर्स एवं कोलोनाईजरस् को सदस्य बनाया जाएगा। संगठन का रजिस्ट्रेशन करवाना, बैंक खाता खुलवाने का काम किया जाएगा। सदस्यता शुल्क 51,000/-रूपये त्रिवार्षिक रखी गई हैं। संरक्षक कमेटी का गठन किया जाना निश्चित किया गया उसके प्रत्येक तहसील से एक उपाध्यक्ष नियुक्त करना तथा प्रत्येक तहसील से एक एक संरक्षक भी नियुक्त किया जाना प्रस्तावित हैं। इस एसोसिएशन में सदस्य बनाने की पात्रता निम्न प्रकार से होगा। प्रा. लि. फर्म होना चाहिए। प्रोपराईटर फर्म होना चाहिए।डवलपर्स फर्म होना चाहिए।अपनी एक टाउनशिप का प्रभाव देना होगा। पार्टनरशिप या संस्था होना आवश्यक हैं। संरक्षक कमेटी का गठन किया गया।जिसमें फतेह ग्रुप के पुष्पराज बोहरा, सुमेरसिंह राठौड़ (धानपुर) एन.के. बंसल, महेंद्र अग्रवाल, व नैनसिंह राजपुरोहित गोरखारामजी गवरिया सर्वसम्मति से चुना गया। सदस्य बनाने की जिम्मेदारी सीपी पुरोहित, ओबाराम जी देवासी, रूपराज पुरोहित, राजेन्द्र सोलंकी जैन, पुष्पराज बोहरा, सुमेरसिंह राठौड़ (धानपुर) को सर्वसम्मति से जिम्मेदार दी गई।

जालोर जिला बिल्डर एंड डेवलपर एसोसिएशन की मीटिंग में यह भी निर्णय हुआ कि कोई भी बिल्डर कृषि भूखंड नहीं बेचेगा, जल्द से जल्द पट्टे नगरपरिषद जारी नहीं करती हैं तो जल्द से जल्दी पट्टे नगरपरिषद जालोर जारी करे, इसलिए एसोसिएशन के प्रतिनिधि प्रशासन से मिलकर ज्ञापन भी देंगे। मीटिंग में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि बिल्डर एंड डेवलपर खुद के रुपयों से भूमि खरीदी करता है फिर भी आम जन बिल्डर को भूमाफिया कहते है आगे ऐसा कहने पर उसके खिलाफ कानूनी करवाई का प्रस्ताव पास हुआ व आम जन ने अपील की गई कि बिल्डर एंड डेवलपर को भूमाफिया नहीं कहे, क्योंकि बिल्डर ना ही सरकारी भूमि पर कभी कब्जा किया है न ही किसी की भूमि हड़पी है। 

bolt Latest News

flash_on
सफाई कर्मचारियों के सम्मान के साथ उनके भविष्य को लेकर भी बिशन सिंह सोलंकी ने किया बड़ा वादा
NEW
flash_on
कांग्रेस नेता आमसिंह ने बावड़ी पंचायत में सरपंच पद की कमान संभाली
flash_on
जालोर जिले की चार पंचायत समितियों में उत्साहपूर्वक हुआ पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान
flash_on
 पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन ने 12 ग्राम पंचायतों के 54 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा
flash_on
गहलोत सरकार में भर्ती रद्द होने से शिक्षक बनने से चूकी शारदा कुमारी राणा अब भैंसवाड़ा हेरिटेज रावला की करोड़पति मालकिन को हराकर बनी सरपंच
flash_on
पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : मतदान दल निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करावें- जिला निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन

    इसी दौरान मिटिंग में बिल्डरर्स जिसमें श्रवणसिंह नारनाडी, श्याम अग्रवाल, गजेन्द्रसिंह वादनवाडी, गणपतसिंह, लालसिंह गोविन्दला, गौरव अग्रवाल, संदीप यादव, सुरेश चौधरी, ओबाराम देवासी, डुंगर देवासी, पीयुष बंसल, अर्जुन चौधरी, शेरसिंह, देवेन्द गेहलोत, गोविन्द टांक, राजेन्द्र सोलंकी, रमेश आंजणा, मिश्रीमल परिहार आदि उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter