युवा खुद पर भरोसा रखें व जीवन में मेहनत के बल पर सफलता प्राप्त करें - मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 23, 2025 • 7:22 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
युवा खुद पर भरोसा रखें व जीवन में मेहनत के बल पर सफलता प्राप्त करें - मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग
“युवा खुद पर भरोसा रखें व जीवन में मेहनत के बल पर सफलता प्राप्त करें - मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग”
Favicon
Read more on ddthindi.com
23 May 2025
https://www.ddthindi.com/jalore-rojgar-sahayata-shivir-2025-youth-employment-camp
Copied
युवा खुद पर भरोसा रखें व जीवन में मेहनत के बल पर सफलता प्राप्त करें - मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग
  • एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर आयोजित, 96 बेरोजगार आशार्थी हुए लाभांवित

जालोर .राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के शिक्षित युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए कौशल उद्यमिता एवं रोजगार विभाग, जालोर द्वारा बुधवार को सामतीपुरा रोड स्थित नर्मदा आवासीय कॉलोनी परिसर में एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया गया। 

रोजगार सहायता शिविर में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने शिविर में आए युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा जीवन में खुद पर भरोसा रखें तथा लक्ष्यों को निर्धारित करते हुए मेहनत के बल पर सफलता प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि युवाजन अपनी क्षमताओं को पहचानें एवं स्वरुचि के क्षेत्र में एक बेहतर करियर बनाएं। 

विज्ञापन

bolt Latest News

flash_on
पंचायतीराज चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित 95 कार्मिकों को नोटिस जारी, अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश
NEW
flash_on
जिला परिषद सदस्यों के लिए तीसरे दिन 44 नामांकन हुए प्रस्तुत
flash_on
प्रथम प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्ध होगी कार्यवाही- उप जिला निर्वाचन अधिकारी
flash_on
सुंधा माता प्रवेश द्वार प्रांगण में वित्तीय साक्षरता मेले का हुआ आयोजन, सरकारी योजनाओं और बीमा के प्रति किया जागरूक
flash_on
ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे कार्यक्रम के तहत न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताए कानूनी अधिकार
flash_on
पांच दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण प्रारंभ, टिकाऊ एवं कम लागत वाली कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए किसानों को करेंगे प्रेरित

उन्होंने युवाओं को सरकारी सेवा की तैयारी करने की प्रेरणा देने के साथ ही निजी क्षेत्र की असीम संभावनाओं हेतु प्रयास करने की भी बात कही तथा स्वरोजगार के लिए युवाओं को प्रेरित किया। 

जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने कहा कि युवा अपने जीवन में सतत् प्रयास एवं कड़ी मेहनत के साथ सफलता प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले रोजगार सहायता शिविरों के माध्यम से जिले के युवाओं को रोजगार प्राप्त करने में हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने युवाओं को शिक्षा के प्रति समर्पित होकर अध्ययन करने, मोबाइल का सदुपयोग करने एवं रोजगार शिविर में उपलब्ध अवसरों का लाभ लेने की बात कही। 

विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. पवन ओझा ने चिकित्सा के क्षेत्र में एवं डॉ. मनोहरलाल बिश्नोई ने कृषि के क्षेत्र में विद्यार्थियों को करियर के संबंध में काउंसलिंग कर विस्तृत जानकारी प्रदान की। 

दिव्यांग को प्रदान की गई इलेक्ट्रिक व्हील चेयर

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा दिव्यांग बूटाराम को इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर प्रदान की गई, जिसे पाकर दिव्यांग ने राज्य सरकार का आभार जताया। 

शिविर में 96 बेरोजगार आशार्थियों का चयन कर किया गया लाभांवित

 जिला रोजगार अधिकारी राजीव कुमार सुथार ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियों जैसे- एल एण्ड टी कंस्ट्रक्शन अहमदाबाद द्वारा 20, कॉसमॉस मैन पॉवर प्रा.वि. गांधीधाम द्वारा 16, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस जालोर द्वारा 4, एलआईसी जालोर द्वारा 14, श्री कृष्णा ऑटो सेल्स (नेक्सा) मारूति सुजुकी जालोर द्वारा 8, यश सोल्युशन, सिरोही द्वारा 9 सहित विभिन्न नियोजकों द्वारा विभिन्न पदों पर बेरोजगार आशार्थियों का साक्षात्कार किया गया जिनमें से शिविर में कुल 96 बेरोजगार आशार्थियों का प्राथमिक चयन कर लाभान्वित किया गया। शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा भी बेरोजगार आशार्थियों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं यथा-रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण इत्यादि की जानकारी देकर लाभांवित किया गया।

विज्ञापन

इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक गौतम जैन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक भगवानाराम चौधरी, उत्तम गर्ग, प्रेमाराम देवासी, रोजगार कार्यालय के कार्मिक भजनलाल, किरण सिंह, मनोज कुमार सहित विभागीय अधिकारी-कार्मिक एवं बेरोजगार आशार्थी उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter