मांडवला में एक युवक की मौत, ट्रैक्टर से रौंदने का आरोप, पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़ा

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Sep 21, 2025 • 7:12 PM  0
अपराध
NEWS CARD
Logo
मांडवला में एक युवक की मौत, ट्रैक्टर से रौंदने का आरोप, पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़ा
“मांडवला में एक युवक की मौत, ट्रैक्टर से रौंदने का आरोप, पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़ा”
Favicon
Read more on ddthindi.com
21 Sep 2025
https://www.ddthindi.com/mandavla-yuva-maut-tractor-jalore
Copied
मांडवला में एक युवक की मौत, ट्रैक्टर से रौंदने का आरोप, पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़ा

- शव मोर्चरी में पड़ा, गांव में आक्रोश का माहौल

जालोर.

जिले के बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के मांडवला में रविवार दोपहर को ट्रैक्टर चालक एक युवक की मौत से गांव में आक्रोश का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया है। इस मामले में तीन संदिग्ध को पूछताछ के लिए पकड़ा है। समाचार लिखे जाने तक न तो रिपोर्ट दी गई थी और न ही पोस्टमार्टम हुआ।

विज्ञापन

bolt Latest News

flash_on
डांगावास हत्याकांड में सभी आरोपियों के बरी होने पर कांग्रेस एससी विभाग ने जताया आक्रोश, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
NEW
flash_on
उथमण टोल पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वालों के विरुद्ध एसीबी की कार्यवाही
flash_on
ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में की जा रही थी अवैध शराब की तस्करी, सांचौर पुलिस ने 550 कार्टन अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक जब्त किया
flash_on
मोदरा डबल मर्डर केस : राजस्थान हाईकोर्ट ने हत्या मामले में फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदला
flash_on
एसीबी जालोर द्वारा 12 वर्ष पुराने नगर परिषद सिरोही से संबंधित प्रकरण में 10 आरोपियों के विरुद्ध चालान पेश किया
flash_on
निष्पक्ष जांच कर दोषियों को पकड़ने की सहमति के बाद शव का हुआ पोस्टमार्टम

पुलिस उप अधीक्षक गौतम जैन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव मांडवला मोर्चरी में रखवाया हुआ है। परिजनों से जानकारी मिली है कि युवक सांवलाराम पुत्र हीराराम चौधरी गांव में ट्रैक्टर चलाता था, पानी का टैंकर डालता था। रविवार को सिलेश्वर गोशाला के समीप उसका शव मिला। परिजनों ने आशंका जताई है कि कुछ युवकों ने रंजिश रखते हुए उसे ट्रैक्टर से नीचे पटका और ट्रेक्टर से रौंदा, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने जिस पर आशंका जताई है, उन युवकों को पुलिस ने पूछताछ के लिए पकड़ा है। घटना स्थल का उपाधीक्षक गौतम जैन ने जायजा लिया है। समाचार लिखे जाने तक शव मोर्चरी में ही पड़ा था। परिजन मृतक सांवलाराम के छोटे भाई के दक्षिण भारत से आने का इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

इनका कहना है...

शव मोर्चरी में रखवाया हुआ है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम जांच शुरू करेंगे। पूछताछ के लिए तीन जनों को पकड़ा है।

-गौतम जैन, पुलिस उप अधीक्षक, जालोर

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter