जीवन में संघर्ष, ईमानदारी और अपनत्व का भाव एम. आर. पटेल जैसे मारवाड़ी व्यक्ति से सीखें - विजया रहाटकर

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Oct 28, 2025 • 6:24 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
जीवन में संघर्ष, ईमानदारी और अपनत्व का भाव एम. आर. पटेल जैसे मारवाड़ी व्यक्ति से सीखें - विजया रहाटकर
“जीवन में संघर्ष, ईमानदारी और अपनत्व का भाव एम. आर. पटेल जैसे मारवाड़ी व्यक्ति से सीखें - विजया रहाटकर”
Favicon
Read more on ddthindi.com
28 Oct 2025
https://www.ddthindi.com/mr-patel-inspiration-honesty-struggle-vijaya-rahatkar-mumbai-event
Copied
जीवन में संघर्ष, ईमानदारी और अपनत्व का भाव एम. आर. पटेल जैसे मारवाड़ी व्यक्ति से सीखें - विजया रहाटकर

जालोर/मुम्बई. मुंबई में मेटल स्टेनलेस स्टील मर्चेंट्स एसोसिएशन का दीपावली नूतन वर्ष अभिनंदन एवं मासमा अवॉर्ड समारोह एम. आर. पटेल परिवार द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारियों सहित आमजन के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आते हैं, परंतु ऐसी स्थिति में हमें पूर्व सांसद देवजी पटेल के पिता एम. आर. पटेल जैसे मारवाड़ी व्यक्तित्व से सीख लेनी चाहिए, जिन्होंने अपने जीवन में संघर्ष, ईमानदारी और अपनत्व के भाव से न केवल स्वयं का भविष्य उज्ज्वल किया बल्कि अनेक लोगों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने अपनत्व के भाव से मारवाड़ी व्यापारियों का सहयोग किया और समाज में एकता का संदेश दिया।

समारोह की अध्यक्षता महाराष्ट्र सरकार के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने की। उन्होंने कहा कि जिनके हौसले बुलंद होते हैं, उनकी जीत निश्चित होती है। कठिनाइयाँ भी मेहनत के आगे हार मान लेती हैं। एम. आर. पटेल जैसी मजबूत मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि पटेल ग्रुप के संस्थापक मानसिंगराम पटेल घर से मात्र 20 रुपये किराया लेकर मुंबई आए थे और संघर्ष के बल पर आज उन्होंने न केवल मेटल मार्केट में अपने व्यापार को शिखर पर पहुँचाया है, बल्कि राजनीति में भी अपनी अलग पहचान बनाई है।

विज्ञापन

bolt Latest News

flash_on
दीपावली पर्व पर शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा दल की कार्रवाई
NEW
flash_on
किसानों के लिए मिलने वाली सब्सिडी वाली खाद का गैर-कृषि कार्यों में उपयोग करने पर होगी कठोर कानूनी कार्रवाई, दोषी अधिकारियों की भी तय होगी व्यक्तिगत जवाबदेही
flash_on
मिलेट्स फूड को प्रोत्साहित करने हेतु जागरूकता गतिविधियों का हुआ आयोजन
flash_on
विकसित भारत युवा संवाद में सांसद लुम्बाराम चौधरी ने युवाओं से किया संवाद
flash_on
मिशन लाइफ के तहत पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया
flash_on
राजकीय संस्थानों में मनाया गया स्विच ऑफ ऑवर डे, ऊर्जा संरक्षण का दिया सन्देश

भारतीय जनता पार्टी मुंबई के अध्यक्ष अमित साटम ने कहा कि व्यापारी बंधु सदैव एकता और सहयोग की भावना से व्यापार करें, यही सफलता का मूल मंत्र है। इसी प्रकार जालोर-सिरोही के पूर्व सांसद देवजी पटेल ने कहा कि मेरे पिता एम. आर. पटेल ने हमें सिखाया कि चाहे राजनीति हो या व्यापार, जीवन के हर कार्य को ईमानदारी, मेहनत, अपनत्व और एकता के भाव से करना चाहिए। आज हम जिस मुकाम पर हैं, वह उन्हीं की सीख और प्रेरणा का परिणाम है।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter