नारणावास में जलसंकट समाधान और सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jul 29, 2025 • 8:17 PM  0
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
नारणावास में जलसंकट समाधान और सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
“नारणावास में जलसंकट समाधान और सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन”
Favicon
Read more on ddthindi.com
29 Jul 2025
https://www.ddthindi.com/naranawas-demands-dam-and-road-memorandum-submitted-to-chief-whip-jogeshwar-garg
Copied
नारणावास में जलसंकट समाधान और सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

जालोर. नारणावास में पानी की समस्या के स्थायी समाधान और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़क निर्माण की मांग को लेकर राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सरपंच (प्रशासक) जशोदा कंवर की अगुवाई में सौंपा गया, जिसमें ऐसराणा पर्वत के पास वीर बावसी थान के निकट भगानी नाले पर नया बांध बनाने और जागनाथ महादेव मंदिर तक 18 फीट चौड़ी सड़क बनाने की मांग की गई।

विज्ञापन

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि नारणावास और नया नारणावास क्षेत्र में भूजल स्तर में लगातार गिरावट हो रही है और पानी की गुणवत्ता भी खराब हो रही है, जिससे पीने के पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। ऐसे में यदि प्रस्तावित स्थल पर बांध निर्माण किया जाता है तो इससे जल संकट काफी हद तक हल हो सकता है।

इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जागनाथ महादेव मंदिर तक नई सड़क की आवश्यकता भी बताई गई। वर्तमान में केवल 8 फीट चौड़ी सड़क है जो जर्जर हालत में है और यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

bolt Latest News

flash_on
सफाई कर्मचारियों के सम्मान के साथ उनके भविष्य को लेकर भी बिशन सिंह सोलंकी ने किया बड़ा वादा
NEW
flash_on
कांग्रेस नेता आमसिंह ने बावड़ी पंचायत में सरपंच पद की कमान संभाली
flash_on
जालोर जिले की चार पंचायत समितियों में उत्साहपूर्वक हुआ पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान
flash_on
 पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन ने 12 ग्राम पंचायतों के 54 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा
flash_on
गहलोत सरकार में भर्ती रद्द होने से शिक्षक बनने से चूकी शारदा कुमारी राणा अब भैंसवाड़ा हेरिटेज रावला की करोड़पति मालकिन को हराकर बनी सरपंच
flash_on
पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : मतदान दल निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करावें- जिला निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन

इस मौके पर महंत महेन्द्र भारती, रूप सिंह राठौड़, विष्णु भारती, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह भागली सिंधलान, भाजपा जालोर मंडल अध्यक्ष प्रेमा राम सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

मुख्य सचेतक ने किए जागनाथ महादेव के दर्शन

मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने नारणावास स्थित जागनाथ महादेव मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और महंत महेन्द्र भारती से आशीर्वाद प्राप्त किया।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter