विकास रथयात्रा के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों का गांव-गांव प्रचार, आहोर विधायक राजपुरोहित ने भोरड़ा में की जनसुनवाई

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Dec 20, 2025 • 7:00 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
विकास रथयात्रा के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों का गांव-गांव प्रचार, आहोर विधायक राजपुरोहित ने भोरड़ा में की जनसुनवाई
“विकास रथयात्रा के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों का गांव-गांव प्रचार, आहोर विधायक राजपुरोहित ने भोरड़ा में की जनसुनवाई”
Favicon
Read more on ddthindi.com
20 Dec 2025
https://www.ddthindi.com/vikas-rath-yatra-bjp-government-achievements-ahor-mla-jan-sunwai-bhorda-jalore
Copied
विकास रथयात्रा के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों का गांव-गांव प्रचार, आहोर विधायक राजपुरोहित ने भोरड़ा में की जनसुनवाई

जालोर. प्रदेश में भाजपा सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रही विकास रथ यात्रा के तहत शनिवार को नोरवा, बांकली, घाणा, भोरड़ा एवं रामा गांवों में विकास रथ पहुंचा। इस अवसर पर ग्रामीणों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी गई। विकास रथ का ग्रामीणों द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।

विज्ञापन

आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने ग्राम भोरड़ा पहुंचकर ग्रामीणों से प्रत्यक्ष संवाद किया। उन्होंने सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, बिजली, सामाजिक सुरक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले दो वर्षों में अंत्योदय को ध्यान में रखते हुए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

bolt Latest News

flash_on
जालोर सिरे मंदिर की तलहटी में बड़ा हादसा, कार सीखने के दौरान पेड़ से टकराई; दो युवक गंभीर रूप से घायल
NEW
flash_on
दीपावली पर्व पर बाजार में रौनक, खरीदारी को उमड़े लोग
flash_on
दीपावली पर्व पर शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा दल की कार्रवाई
flash_on
किसानों के लिए मिलने वाली सब्सिडी वाली खाद का गैर-कृषि कार्यों में उपयोग करने पर होगी कठोर कानूनी कार्रवाई, दोषी अधिकारियों की भी तय होगी व्यक्तिगत जवाबदेही
flash_on
मिलेट्स फूड को प्रोत्साहित करने हेतु जागरूकता गतिविधियों का हुआ आयोजन
flash_on
विकसित भारत युवा संवाद में सांसद लुम्बाराम चौधरी ने युवाओं से किया संवाद

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विधायक राजपुरोहित ने ग्रामीणों की समस्याएं भी गंभीरता से सुनीं। जनसुनवाई में सड़क, जल आपूर्ति, बिजली, राजस्व एवं अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर ग्रामीणों ने अपनी बात रखी, जिस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।

विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरसिंह तोड़मी, भंवरपुरी रोडला, कैलाश शर्मा, रूपाराम दर्जी, राणाराम चौधरी, पंकज दवे, उम्मेदराम, भोमा भारती, बृजपाल सिंह, सीता देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।

विज्ञापन

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter