केन्द्र व राज्य सरकार किसानों के हित के लिए सदैव प्रतिबद्ध- सी.आर.चौधरी*

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Nov 17, 2025 • 6:39 PM  0
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
केन्द्र व राज्य सरकार किसानों के हित के लिए सदैव प्रतिबद्ध- सी.आर.चौधरी*
“केन्द्र व राज्य सरकार किसानों के हित के लिए सदैव प्रतिबद्ध- सी.आर.चौधरी*”
Favicon
Read more on ddthindi.com
17 Nov 2025
https://www.ddthindi.com/cr-chaudhary-farmers-meeting-jalore-government-commitment
Copied
केन्द्र व राज्य सरकार किसानों के हित के लिए सदैव प्रतिबद्ध- सी.आर.चौधरी*
  • सर्किट हाउस जालोर में किसानों से किया संवाद कर उनकी समस्याओं का किया निस्तारण
  • कृषि एवं संबंद्ध विभागों की समीक्षा बैठक लेकर जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के दिए निर्देश

जालोर . राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर.चौधरी सोमवार को प्रातःकाल सर्किट हाउस जालोर में किसानों से संवाद किया तथा कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं संबंद्ध विभागों की समीक्षा बैठक ली। 

राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर.चौधरी ने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार किसानों के हित के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने की बात कही। 

उन्होंने सर्किट हाउस में आयोजित कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं संबंद्ध विभागों की बैठक के दौरान कृषि विभाग की प्रमुख योजनाओं में फार्म पौण्ड, पाईपलाईन, कृषि यंत्र, तारबंदी, गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना, जैविक एवं प्राकृतिक खेती की भौतिक व वित्तीय प्रगति की समीक्षा करते हुए कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. रामलाल जाट से प्रगति की जानकारी ली। 

विज्ञापन

bolt Latest News

flash_on
जिला परिषद सदस्य के लिए अधिकतम 3 लाख रुपये, पंचायत समिति सदस्य के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये तथा सरपंच पद के लिए अधिकतम 1 लाख रुपये की खर्च की सीमा
NEW
flash_on
जालोर जिले में प्रथम चरण को छोड़कर शेष तीन चरणों में होंगे पंचायतराज चुनाव, सरपंच उम्मीदवार को प्रचार के लिए नहीं मिलेंगे 24 घण्टे
flash_on
गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने चरखे से सूत कातकर बापू के स्वदेशी एवं आत्मनिर्भरता के संदेश को किया याद
flash_on
पंचायतीराज जन प्रतिनिधि संवाद में पोषाणा की प्रशासक पिंटु देवी गर्ग ने मुख्यमंत्री को बताई आदिवासी बालिका हॉस्टल की बात
flash_on
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा का जन्मदिवस कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया
flash_on
जालोर में कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन

बैठक के दौरान उन्होंने उद्यान विभाग के सहायक निदेशक जोगेन्द्र सिंह को फलदार बगीचा स्थापना के साथ क्षेत्र विस्तार में बढ़ोतरी के सुझाव देने के साथ ही अनार विक्रय के लिए निर्देश दिए ताकि कृषकों को पैदावार का उचित दाम मिल सकें। उन्होंने जिले में सूक्ष्म सिंचाई संयंत्रों द्वारा की जाने वाली खेती की सराहना की। उन्हांने अधिकारियों को विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक कृषकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए जिससे कि देश की कृषि क्षेत्र में प्रगति हो सके।

उन्होंने कृषकों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने तथा कृषि पैदावार में बढ़ोतरी के लिए फार्म पौण्ड व जैविक खेती को बढावा देने के लिए विशेष प्रयास करने की बात कहते हुए जैविक खेती के प्रोत्साहन के लिए सुझाव मांगे।  

विज्ञापन

इस दौरान कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक रामलाल जाट ने कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक व सहायक निदेशक कार्यालय के भवन का निर्माण करवाने तथा सांचौर मुख्यालय पर सहायक निदेशक कृषि विस्तार का नये कार्यालय की स्थापना के साथ ही पदों की स्वीकृति की मांग की ताकि दूरस्थ क्षेत्र के कृषकों को कृषि का लाभ मिल सकें। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. गिरधर सिंह ने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा के तहत बकरी व भेड़ों की संख्या बढ़ाने के सुझाव दिए ताकि अधिकाधिक पशुपालकों को लाभ मिल सके।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter